मुख्य बातें
Moradabad Election 2022 Second Phase Voting Live Updates: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के दूसरे चरण के लिए मुरादाबाद की 6 विधानसभा सीटों पर मतदान संपन्न हो चुका है. जिले में मतदान सुबह 7 बजे से शुरू होकर शाम 6 बजे तक चला.

Moradabad Chunav 2022: मुरादाबाद में 67.26 फीसदी मतदान,10 मार्च को 66 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला
यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के लिए मुरादाबाद जिले की 6 विधानसभा सीटों पर दूसरे चरण के लिए मतदान संपन्न हो गया है. जिले की मुरादाबाद नगर, मुरादाबाद देहात, कांठ, बिलारी, कुंदरकी और ठाकुरद्वारा सीट पर सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक 67.26 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है.
मुरादाबाद नगर विधानसभा- 60.59 फीसदी मतदान
मुरादाबाद देहात विधानसभा- 64.52 फीसदी मतदान
कांठ विधानसभा- 70.40 फीसदी मतदान
बिलारी विधानसभा- 65.44 फीसदी मतदान
कुंदरकी विधानसभा- 68.76 फीसदी मतदान
ठाकुरद्वारा विधानसभा- 73.84 फीसदी मतदान
यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के लिए मुरादाबाद जिले की 6 विधानसभा सीटों पर दूसरे चरण के लिए मतदान संपन्न हो गया है. जिले की मुरादाबाद नगर, मुरादाबाद देहात, कांठ, बिलारी, कुंदरकी और ठाकुरद्वारा सीट पर सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक 64.88 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है.
समाजवादी पार्टी ने प्रशासन पर एक बार फिर आरोप लगाया है. पार्टी ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर शिकायत की है कि विधानसभा क्षेत्र-28 मुरादाबाद नगर के मुगलपुरा में प्रशासन भाजपा के समर्थन में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं से मतदान कराने का दबाव बना रहा है.
मुरादाबाद में चुनाव के दौरान पथराव की खबर सामने आई है. जिले की कुंदरकी विधानसभा सीट के मैनाठेर में नानकार प्राथमिक पाठशाला बूथ का ये मामला है, जहां सपा और बसपा के समर्थकों में विवाद के बाद लाठी-डंडे चल गए. पथराव से क्षेत्र में भगदड़ मच गई.
यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के लिए मुरादाबाद जिले की 6 विधानसभा सीटों पर दूसरे चरण के लिए मतदान जारी है. जिले की मुरादाबाद नगर, मुरादाबाद देहात, कांठ, बिलारी, कुंदरकी और ठाकुरद्वारा सीट पर सुबह 7 बजे से 3 बजे तक 56.04 फीसदी मतदान हो चुका है.
मुरादाबाद के समदा रामसहाय मजरा में चुनाव का बहिष्कार किए जाने की खबर सामने आई है. मुरादाबाद 29 विधानसभा में अबतक नहीं वोट नहीं पड़ा. ग्रामीणों ने विकास ना होने पर वोट नहीं डाला. बूथ संख्या 127 पर 1 बजे तक एक भी वोट नहीं पड़ा. एआरओ-BDO ग्रामीणों को समझाने नाकाम साबित हुए.
मुरादाबाद में विधानसभा चुनाव लगातार जारी है. इस बीच समाजवादी पार्टी ने मुरादाबाद नगर विधानसभा-28, बूथ-33, 36 पर फर्जी वोटिंग के दावे के साथ ट्वीट किया है. पार्टी ने जिला प्रशासन और चुनाव आयोग कृपया संज्ञान लेते हुए निष्पक्ष मतदान कराना सुनिश्चित करे।