मुख्य बातें
Meerut Chunav 2022 First Phase Voting Live Updates: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2022 के पहले चरण के लिए मेरठ की सात विधानसभा सीटों पर 10 फरवरी यानी आज सुबह 7 बजे से शुरू हुआ मतदान शाम 6 बजे तक संपन्न हो गया.
Meerut Chunav 2022 First Phase Voting Live Updates: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2022 के पहले चरण के लिए मेरठ की सात विधानसभा सीटों पर 10 फरवरी यानी आज सुबह 7 बजे से शुरू हुआ मतदान शाम 6 बजे तक संपन्न हो गया.

Meerut Chunav 2022 Voting Live: मेरठ में संपन्न हुआ पहले चरण का मतदान, 6 बजे तक 60.91 फीसदी वोटिंग
यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के लिए मेरठ जिले की 7 विधानसभा सीटों पर पहले चरण का चुनाव संपन्न हो चुका है. जिले की मेरठ, मेरठ कैंट, मेरठ साउथ, सीवलखास, सरधना, हस्तिनापुर और किठौर विधानसभा सीट पर सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक 60.91 फीसदी मतदान हुआ.
मेरठ जिले की सभी सात विधानसभा सीटों पर सुबह 9 बजे 8.44, सुबह 11 बजे 18.54, दोपहर 1 बजे 34.51, दोपहर 3 बजे 47.86, शाम 5 बजे 58.52 और लास्ट में शाम 6 बजे 60.91 फीसदी मतदान हुआ.
यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के लिए मेरठ जिले की 7 विधानसभा सीटों पर पहले चरण में चुनाव हो रहा है. जिले की मेरठ, मेरठ कैंट, मेरठ साउथ, सीवलखास, सरधना, हस्तिनापुर और किठौर विधानसभा सीट पर सुबह 7 बजे से शाम के 5 बजे तक 58.52 फीसदी मतदान हुआ है.
यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के लिए मेरठ जिले की 7 विधानसभा सीटों पर पहले चरण में चुनाव हो रहा है. आज जिले की मेरठ, मेरठ कैंट, मेरठ साउथ, सीवलखास, सरधना, हस्तिनापुर और किठौर विधानसभा सीट पर सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया है.
समाजवादी पार्टी ने मेरठ जिले की विधानसभा 48, बूथ नंबर 26 पर वोट न डाले दिए जाने के मामले में चुनाव से शिकायत दर्ज कराई है. सपा ने ट्वीट कर कहा कि, छोटी पर्ची होने की वजह से मतदाता 2 घंटे से लाइन में खड़े हैं. वोट नहीं डालने दे रहे हैं, चुनाव आयोग संज्ञान लेकर कृपया निष्पक्ष मतदान कराना सुनिश्चित करे
प्रदेश में 11 जिलों की 58 विधानसभा सीटों सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान हुआ.पहले चरण में कैराना, थानाभवन, शामली, बुढ़ाना, चरथावल, पुरकाजी (सुरक्षित), मुजफ्फरनगर, खतौली, मीरापुर, सिवालखास, सरधना, हस्तिनापुर (सुरक्षित), किठौर, मेरठ कैंटोनमेंट, मेरठ, मेरठ दक्षिण, छपरौली, बड़ौत, बागपत, लोनी, मुरादनगर, साहिबाबाद, गाजियाबाद, मोदीनगर, धौलाना, हापुड़ (सुरक्षित), गढ़मुक्तेश्वर, नोएडा, दादरी, जेवर, सिकंदराबाद, स्याना, अनूपशहर, डिबाई, शिकारपुर, खुर्जा (सुरक्षित), खैर (सुरक्षित), बरौली, अतरौली, छर्रा, कोल, अलीगढ़, इगलास (सुरक्षित), छाता, मांट, गोवर्धन, मथुरा, बलदेव (सुरक्षित), एत्मादपुर, आगरा कैंटोनमेंट (सुरक्षित), आगरा दक्षिण, आगरा उत्तर, आगरा ग्रामीण (सुरक्षित), फतेहपुर सीकरी, खैरागढ़, फतेहाबाद और बाह विधानसभा सीट पर मतदान हुआ.
मेरठ के कैंट विधानसभा क्षेत्र के दायमपुर गांव की जनता ने वोट डालने से इनकार कर दिया है. गांव का पोलिंग बूथ सुना पड़ा रहा. ग्रामीणों का आरोप है कि सड़कों का बुरा हाल है और गांव में विकास कार्य न के बराबर हुआ है. हाईवे पर कट बंद होने को लेकर लोगों ने वोट देनेे के अधिकार का बहिष्कार कर दिया है.
Meerut Chunav 2022 First Phase Voting Live Updates: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2022 के पहले चरण के लिए मेरठ की सात विधानसभा सीटों पर 10 फरवरी यानी आज सुबह 7 बजे से शुरू हुआ मतदान शाम 6 बजे तक संपन्न हो गया.