Lucknow News: केजीएमयू में बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार

जब बच्ची शौचालय गई तो आरोपी भी उसका पीछा करते हुए वहां पहुंच गया और उससे दुष्कर्म की कोशिश की. बच्ची के शोर मचाने पर लोग पहुंचे तो आरोपी वहां से भाग गया.

Lucknow News: राजधानी लखनऊ की किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) में एक नाबालिग से दुष्कर्म की कोशिश के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने इस मामले में पीड़ित के परिजनों की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है.

केजीएमयू में 11 साल की एक बच्ची के पिता को भर्ती कराया गया था. बच्ची अपने पिता से मिलने आई थी. जिस वार्ड में बच्ची के पिता थे, उसी वार्ड में आरोपी सतेन्द्र भी एक बुजुर्ग की देखरेख कर रहा था. दोनों मरीज एक ही वार्ड में भर्ती थी. जब बच्ची शौचालय गई तो आरोपी भी उसका पीछा करते हुए वहां पहुंच गया और उससे दुष्कर्म की कोशिश की. बच्ची के शोर मचाने पर लोग पहुंचे तो आरोपी वहां से भाग गया.

एसीपी आई.पी. सिंह ने बताया कि आरोपी सत्येंद्र अस्पताल में एक बुजुर्ग व्यक्ति को देख रहा था, जहां लड़की के पिता को भी भर्ती कराया गया था. दोनों मरीज एक वार्ड साझा कर रहे थे. लड़की का आरोप है कि आरोपी उसका पीछा करते हुए शौचालय तक आया और उससे दुष्कर्म की कोशिश की. जब वह मदद के लिए चिल्लाई तो आरोपी भाग गया.

पुलिस ने लड़की के आरोपों के बाद अस्पताल के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी चेक की. फुटेज में आरोपी को लड़की के पीछे शौचालय तक जाता देखा जा रहा है. आरोपी को पकड़ लिया गया है, उसका नाम रामकुमार है. वह गोरखपुर के बड़हलगंज के देवला पुर इलाके का रहने वाला है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >