लखीमपुर खीरी हिंसा: मुख्‍य आरोपी आशीष मि‍श्र पेशी पर जाते समय मूंछों पर देता रहा ताव, हो गया वायरल

मंगलवार को आशीष मिश्र को पुलिस जेल से पेशी के लिए सत्र न्यायालय ले आई। इस दौरान वह पुलिस की गाड़ी से उतरकर न्यायालय परिसर के अंदर प्रवेश करने तक पूरे रास्ते में अपनी मूछों को ताव देता नजर आया. उसकी चाल में अलग सी रौब थी और पूरे समय वह अपनी हेकड़ी दिखाता रहा.

Lakhimpur Kheri Violence: लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में मंगलवार को आरोप तय होने हैं. इसे लेकर मुख्य आरोपी आशीष मिश्र को सत्र न्यायालय में पेश किया गया. इस दौरान आशीष मिश्र ने मीडिया के सामने आते ही कुछ ऐसे तेवर दिखाए जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है.

मंगलवार को आशीष मिश्र को पुलिस जेल से पेशी के लिए सत्र न्यायालय ले आई। इस दौरान वह पुलिस की गाड़ी से उतरकर न्यायालय परिसर के अंदर प्रवेश करने तक पूरे रास्ते में अपनी मूछों को ताव देता नजर आया. उसकी चाल में अलग सी रौब थी और पूरे समय वह अपनी हेकड़ी दिखाता रहा. इस मामले में जेल में बंद आशीष मिश्र को फरवरी में जमानत मिल गई थी लेकिन बाद में सुप्रीम कोर्ट में इसके खिलाफ याचिका डाली गई तो कोर्ट ने आशीष मिश्र की जमानत खारिज कर दी. आशीष मिश्र को देखकर कोई नहीं कह सकता कि उन्हें अपने किए का कोई पछतावा है. और न ही उसे देखकर ऐसा भी नहीं लगता कि उसे किसी बात का डर है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >