IPL 2022: इंडियन प्रीमियर लीग के प्रेमियों के लिए अच्छी खबर है. लीग की लखनऊ फ्रेंचाइजी ने अपने खिलाड़ियों के नाम का ऐलान कर दिया है. लखनऊ की आईपीएल टीम का कप्तान ओपनर बल्लेबाज केएल राहुल को बनाया गया है. इसके साथ ही टीम में ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस और भारतीय स्पिनर बॉलर रवि बिश्नोई को भी जोड़ा गया है. लखनऊ की फ्रेंचाइजी ने इस बात की पुष्टि कर दी है.
इसके साथ ही अहमदाबाद फ्रेंचाइजी ने भी अपने खिलाड़ियों के नाम का ऐलान कर दिया. अहमदाबाद टीम में आईपीएल 2022 के लिए हार्दिक पांड्या का चुनाव बतौर कप्तान किया है. मतलब अहमदाबाद टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या होंगे. साथ ही अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान और भारतीय ओपनर शुभमन गिल को भी टीम में जोड़ा गया है, अहमदाबाद टीम ने इस बात की भी पुष्टि कर दी है.
17 करोड़ रुपए में लखनऊ टीम के हुए केएल राहुलआईपीएल में गोयनका ग्रुप के अधिकार वाली लखनऊ फ्रेंचाइजी ने ओपनर बल्लेबाज केएल राहुल पर काफी पैसा खर्च किया है. फ्रेंचाइजी ने पंजाब किंग्स के पूर्व कप्तान केएल राहुल को 17 करोड़ रुपए में आईपीएल 2022 के लिए साइन किया है. फ्रेंचाइजी ने ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर खिलाड़ी मार्कस स्टोइनिस 9.2 करोड़ रुपए में साइन किया है. इसके अलावा टीम में युवा जोश का बनाए रखने के लेग स्पिनर रवि बिश्नोई को फ्रेंचाइजी ने 4 करोड़ रुपए में साइन किया है.
