Ayodhya News: राममंदिर के पवित्र शालिग्राम शिलाओं का UP की सीमा में प्रवेश, गोरखपुर में स्वागत की भव्य तैयारी

Gorakhpur News: अयोध्या राम मंदिर में लगने वाला शालिग्राम पत्थर आज सुबह कुशीनगर से यूपी सीमा में प्रवेश कर चुकी है. नेपाल से आई पवित्र शिलाओं का इससे पहले बिहार में भव्य स्वागत किया गया. नेपाल से अयोध्या पहुंचने से पहले आज गोरखपुर में देवशिलाओं का स्वागत होगा.

Gorakhpur News: अयोध्या राममंदिर में लगने वाला शालिग्राम पत्थर आज सुबह कुशीनगर से यूपी सीमा में प्रवेश कर चुकी है. नेपाल से आई पवित्र शिलाओं का इससे पहले बिहार में भव्य स्वागत किया गया. इन पत्थरों को छूने और पूजा करने वालों की भारी भीड़ देखने को मिली.

गोरखपुर में शालिग्राम पत्थर के स्वागत की तैयारी पूरी

आज सुबह 7 बजे पवित्र शालिग्राम पत्थर को कुशीनगर लाया गया. सलेमगढ़ में भी शालिग्राम पत्थर के स्वागत पूजन की तैयारी हो चुकी है. NH 28 पर बिहार सीमा से सटे बहादुरपुर से लेकर गोरखपुर सीमा तक सुरक्षा के भारी इंतजाम किए गए हैं. ज्ञात हो कि पवित्र शालिग्राम पत्थर से भगवान राम-सीता की मूर्ति तैयार होगी. सीएम योगी गोरखपुर में इन पवित्र शिलाग्राम की पूजा अर्चना करेंगे.

आज गोरखपुर में देवशिलाओं का स्वागत

नेपाल से अयोध्या पहुंचने से पहले आज गोरखपुर में देवशिलाओं का स्वागत होगा. जिसकी अगुवाई गोरक्ष पीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ करेंगे. मंगलवार को मुख्यमंत्री की अगुवाई में नेपाल के काली गंडकी नदी से 6 करोड़ वर्ष पुरानी शालिग्राम की दो देवशिलाओं का भव्य स्वागत होगा.

एक फरवरी रथ अयोध्या में करेगा प्रस्थान

देवशिला का रात्रि विश्राम गोरखनाथ मंदिर में होगा. 1 फरवरी की सुबह विधि विधान से रथ अयोध्या के लिए प्रस्थान करेगा. गोरखनाथ मंदिर प्रबंधन ने मुख्यमंत्री योगी के निर्देशन में देवशिला के स्वागत की तैयारी शुरू कर दी है. देवशिला रथ के साथ आने वाले लोगों के विश्राम की व्यवस्था मंदिर परिसर स्थित हिंदू सेवा आश्रम में की गई है, और रथ मंदिर परिषद में खड़ा किया जाएगा.

Also Read: UPMSP: यूपी बोर्ड के परीक्षार्थी यहां से ऑनलाइन एडमिट कार्ड कर सकते हैं डाउनलोड, टोल फ्री नंबर इसलिए आएगा काम

रथ के साथ 100 लोग रहेंगे मौजूद

विश्व हिंदू परिषद के प्रांत प्रचारक दुर्गेश त्रिपाठी ने बताया कि गोरखपुर शहर में रथ का प्रवेश आज दोपहर बाद होने की संभावना है. प्रवेश द्वार जगदीशपुर में बनाया गया है. जहां भव्य स्वागत करने की तैयारी की गई है. जगदीशपुर से लेकर गोरखनाथ मंदिर तक पुष्प वर्षा की जाएगी. रथ के साथ 100 लोग मौजूद रहेंगे. उन्होंने बताया कि इनमें जानकी मंदिर जनकपुर के संत महात्मा और विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मंत्री राजेंद्र पंकज भी मौजूद होंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >