Shaligram Shila: यूपी के कुशीनगर में शालिग्राम शिलाओं का हुआ भव्य स्वागत

नेपाल के जनकपुर से दो बड़े ट्रकों से लाई जा रही शालिग्राम शिलााएं मंगलवार रात उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जनपद पहुंची. यूपी बिहार बॉर्डर पर स्थित कुशीनगर जिले में इनके प्रवेश करने पर भव्य स्वागत हुआ.

Shaligram Shila: गोरखपुर, नेपाल के जनकपुर से दो बड़े ट्रकों से लाई जा रही शालिग्राम शिलााएं मंगलवार रात उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जनपद पहुंची. यूपी बिहार बॉर्डर पर स्थित कुशीनगर जिले में इनके प्रवेश करने पर भव्य स्वागत हुआ. शिलाओं के दर्शन के लिए भारी भीड़ उमड़ी. विश्व हिंदू परिषद ने स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया और कुशीनगर बॉर्डर पर सलेमगढ़ स्थित एनएच 28 के टोल पर शालिग्राम शिलाओं का स्वागत किया गया.ये शिलाएं जनकपुर से अयोध्या जा रही है.

गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर में विश्राम के बाद अयोध्या के लिए इनकी रवानगी होगी.मूर्ति की ऊंचाई इस तरह तय की जा रही है कि रामनवमी के दिन सूर्य की किरणें सीधे रामलला के माथे पर पड़े. शिलाओं के दर्शन के लिए भारी भीड़ उमड़ी. विश्व हिंदू परिषद ने स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया और कुशीनगर बॉर्डर पर सलेमगढ़ स्थित एनएच 28 के टोल पर शालिग्राम शिलाओं का स्वागत किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >