गाजियाबाद में अनियंत्रित कार नहर में गिरी, 3 लापता, NDRF का सर्च अभियान जारी

गाजियाबाद: जिले के मसूरी इलाके में शुक्रवार देर रात एक कार दुर्घटनाग्रस्त होकर गंग नहर में गिर गई. घटना रात करीब 1 से 2 बजे के बीच की बताई जा रही है. कार में सवार 4 लोगों में 3 लोग अभी भी लापता हैं. घटनास्थल पर प्रशासन के द्वारा सर्च ऑपरेशन चालू है. जिसमें NDRF टीम की मदद भी ली गई है.

कार में सवार 4 लड़के बरेली से चंडीगढ़ की तरफ जा रहे थे

मौके पर तैनात सब-इंस्पेक्टर नरेश सिंह द्वारा समाचार एजेंसी ANI को दी जानकारी के अनुसार, कार में सवार 4 लड़के बरेली से चंडीगढ़ की तरफ जा रहे थे. जिस क्रम में उनकी गाड़ी दुर्घटना का शिकार हुए. कार को सुबह तालाशी के दौरान निकाल लिया गया. जबकि कार में सवार 3 युवकों की खोज अभी भी एनडीआरएफ की टीम के द्वारा की जा रही है.

अनियंत्रित होकर नहर में गिरी कार

जानकारी के मुताबिक, घटना के समय कार की रफ्तार काफी तेज बताई जा रही है.जिसके कारण वो अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई. गंग नहर में कार गिरने की घटना पहले भी हो चुकी है.

Posted By : Thakur Shaktilochan Shandilya

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >