Ganga Expressway: पहले की सरकारों ने विकास नहीं किया, सिर्फ अपनी तिजोरियों को भरा- पीएम मोदी

उत्तर प्रदेश के लिए शनिवार का दिन ऐतिहासिक रहा. गंगा एक्सप्रेसवे के शिलान्यास के साथ उत्तर प्रदेश और पूरे देश को सबसे बड़ी सौगात मिली. मेरठ से प्रयागराज तक जाने वाले गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण से विकास के नए द्वार खुलेंगे. उत्तर प्रदेश की हर छोटी-बड़ी अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर के साथ.

Live Updates
9:05 PM. 18 Dec 21 3:35 PM. 18 Dec

त्रिशूल एयरबेस पहुंचे पीएम मोदी

पीएम नरेंद्र मोदी शाहजहांपुर से बरेली त्रिशूल एयरबेस पहुंच गए हैं. उनके साथ में सीएम योगी आदित्यनाथ भी हैं. यहां से कुछ देर बाद ही पीएम दिल्ली को रवाना होंगे.

9:05 PM. 18 Dec 21 3:35 PM. 18 Dec

हमारी सरकार दिन रात गरीबों के लिए काम करती है- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, योगी जी वर्णन कर रहे थे कि काशी में मोदी जी ने भगवान शिव की पूजा की और उसके तुरंत बाद कार्यकर्ताओं की पूजा की. उन्हें फूलों की पंखुड़ियों की वर्षा के साथ सम्मानित किया गया. आपको यह पता चला क्योंकि कैमरा था लेकिन हमारी सरकार दिन-रात गरीबों के लिए काम करता है.

8:10 PM. 18 Dec 21 2:40 PM. 18 Dec

‘विपक्षी पार्टियों को काशी और अयोध्या से दिक्कत’

पीएम मोदी ने कहा कि आज जब माफिया पर बुलडोजर चलता है तो दर्द उसको पालने-पोसने वालों को होता है. विपक्षी पार्टियों को काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण से दिक्कत हुई है. अब श्रीराम मंदिर के निर्माण से भी उन्हें दिक्कत हो रही है.

8:10 PM. 18 Dec 21 2:40 PM. 18 Dec

‘यूपी की जनता ने अपराधियों की सरकार भगाई है’

पीएम मोदी ने कहा कि पहले सूरज डूबता था तो कट्टा लहराता था. अब वो सरकार चली गई है. अब अपराधियों की शामत आ गई है. पहले दंगा, जमीन पर कब्जा और गुंडागर्दी होती थी. योगी सरकार में ऐसा कुछ नहीं होता.

8:10 PM. 18 Dec 21 2:40 PM. 18 Dec

‘कैमरा था तब आपको दिखा मैंने श्रमिकों की सेवा की’

पीएम मोदी ने अपने भाषण में काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के पहले श्रमिकों पर पुष्पवर्षा को लेकर बातें की. उन्होंने कहा कि कैमरा था तो आपकी नजर में आया कि मोदी ने श्रमिकों की सेवा की, उन पर पुष्पवर्षा की. लेकिन हमारी सरकार तो गरीबों के लिए ही दिन-रात काम करती है. अगर 30 लाख गरीबों को उनका पक्का घर मिल जाए तो हमें आशीर्वाद मिलेगा.

8:10 PM. 18 Dec 21 2:40 PM. 18 Dec

बीजेपी सरकार में 80 लाख मुफ्त कनेक्शन- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि पहले यूपी के कुछ जिलों को छोड़ दें तो बाकी जिलों में बिजली ढूंढे नहीं मिलती थी. वहां कुछ ही लोगों का भला होता था. बीजेपी की सरकार में यूपी में अब तक लगभग 80 लाख मुफ्त कनेक्शन दिए गए हैं और हर जनपदों को बराबर बिजली दी जा रही है.

मुख्य बातें

उत्तर प्रदेश के लिए शनिवार का दिन ऐतिहासिक रहा. गंगा एक्सप्रेसवे के शिलान्यास के साथ उत्तर प्रदेश और पूरे देश को सबसे बड़ी सौगात मिली. मेरठ से प्रयागराज तक जाने वाले गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण से विकास के नए द्वार खुलेंगे. उत्तर प्रदेश की हर छोटी-बड़ी अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर के साथ.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >