पूर्व बाहुबली विधायक विजय मिश्र के पेट्रोल पंप से एक AK-47, एक पिस्टल और भारी मात्रा में कारतूस बरामद

विष्णु मिश्रा के ठिकाने से पुलिस को एके-47 राइफल और उसके चार खोखे के अलावा कई असलहे मिले हैं. गोपीगंज स्थित विजय मिश्रा के पेट्रोल पंप से यह बरामदगी हुई है. यहां पर एके-47 राइफल, चार खोखे, 9 एमएम की पिस्टल के साथ ही कई गोलियां और अन्य असलहा भी मिले हैं.

Varanasi News: भदोही के पूर्व बाहुबली विधायक विजय मिश्रा के बेटे विष्णु मिश्रा की कस्टडी रिमांड के दौरान पुलिस ने हथियारों का जखीरा बरामद किया है. विष्णु मिश्रा के ठिकाने से पुलिस को एके-47 राइफल और उसके चार खोखे के अलावा कई असलहे मिले हैं. गोपीगंज स्थित विजय मिश्रा के पेट्रोल पंप से यह बरामदगी हुई है. यहां पर एके-47 राइफल, चार खोखे, 9 एमएम की पिस्टल के साथ ही कई गोलियां और अन्य असलहा भी मिले हैं.

जानकारी के मुताबिक, बुधवार को कोर्ट ने विष्णु मिश्रा की पांच घंटे की कस्टडी रिमांड मंजूर की थी. इसके बाद गुरुवार को जेल से उसे पुलिस और एसटीएफ ने कस्टडी में ले लिया था. इसी संदर्भ में एसटीएफ वाराणसी की टीम ने आनापुर गांव में छापेमारी की थी. इसी दौरान चंदन तिवारी नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया था लेकिन विष्णु मिश्रा पिस्टल फेंक कर फरार हो गया था. अदालत से विष्णु मिश्रा की पांच घंटे की कस्टडी रिमांड मिलने के बाद पुलिस उसे लेकर यहां पहुंची थी. विजय मिश्रा की दो साल पहले गिरफ्तारी के बाद से ही यह पेट्रोल पंप बंद है. विष्णु मिश्रा पर भी पिता के साथ ही केस दर्ज किया गया था लेकिन वह नहीं पकड़ा गया था. इसके बाद उस पर एक लाख का इनाम घोषित किया गया. पिछले ही हफ्ते पुलिस ने विष्णु को पुणे से पकड़ा था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >