Aligarh: RMPS यूनिवर्सिटी में PHD के लिए आज से भरे जाएंगे एंट्रेंस एग्जाम फॉर्म, जनवरी में होगी परीक्षा

Raja Mahendra Pratap Singh State University: अलीगढ़ की राजा महेंद्र प्रताप सिंह स्टेट यूनिवर्सिटी पीएचडी की प्रवेश परीक्षा कराने जा रही है, जिसके लिए 7 नवंबर से आवेदन शुरू होंगे और प्रवेश परीक्षा जनवरी 2023 में कराई जाएगी.

Aligarh News: अलीगढ़ की राजा महेंद्र प्रताप सिंह स्टेट यूनिवर्सिटी (Raja Mahendra Pratap Singh State University) पीएचडी की प्रवेश परीक्षा कराने जा रही है, जिसके लिए 7 नवंबर से आवेदन शुरू होंगे और प्रवेश परीक्षा जनवरी 2023 में कराई जाएगी.

RMPS यूनिवर्सिटी में पीएचडी प्रवेश परीक्षा जनवरी 2023 में

राजा महेंद्र प्रताप सिंह स्टेट यूनिवर्सिटी, अलीगढ़ के रजिस्ट्रार महेश कुमार ने प्रभात खबर को बताया कि, यूनिवर्सिटी पीएचडी के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित कर रहा है. प्रवेश परीक्षा के लिए 7 नवंबर यानी आज से एंट्रेंस एग्जाम फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू होगी. 7 दिसंबर तक प्रवेश परीक्षा फॉर्म भरे जाएंगे. प्रवेश परीक्षा जनवरी 2023 में कराई जाएगी. प्रवेश परीक्षा बहुविकल्पीय प्रश्नों पर आधारित होगी, सब्जेक्ट के लिए सिलेबस नेट वाला रखा गया है.

ऐसे भरें पीएचडी प्रवेश परीक्षा के लिए फॉर्म

पीएचडी की एंट्रेंस परीक्षा के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरे जाएंगे. राजा महेंद्र प्रताप सिंह स्टेट यूनिवर्सिटी अलीगढ़ की वेबसाइट https://rmpssu.org/ पर जाकर फॉर्म भरे जा सकते हैं. सामान्य के लिए प्रवेश परीक्षा शुल्क 1600 रुपए और एससी एसटी के लिए 800 रुपए रखी गई है.

Also Read: UP: अधूरे निर्माण से जूझ रही राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी, एक साल पहले पीएम मोदी ने रखी थी नींव

रिपोर्ट- चमन शर्मा, अलीगढ़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >