LPG Gas Price: पूर्वांचल के जिलों में महंगी हुई घरेलू रसोई गैस, जानें अब कितने में मिलेगा LPG सिलेंडर

LPG Gas Price Hike: गैस कंपनियों ने घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम में भारी बढ़ोतरी कर जनता को भारी झटका दिया है. अब 14.2 केजी (KG) के सिलेंडर के लिए आपकी जेब पर 50 रुपये का और भार बढ़ गया है.

LPG Gas Price Hike: देश में बढ़ती महंगाई ने पहले ही जनता की कमर तोड़ दी है. बची कुची कसर पेट्रोल-डीजल के आसमान छूते दामों ने पूरी कर दी है. ऐसे में अब गैस कंपनियों ने घरेलू रसोई गैस सिलेंडर (LPG) के दाम में भारी बढ़ोतरी कर जनता को भारी झटका दिया है. कंपनियों ने LPG सिलेंडर के दाम में 50 रुपये प्रति सिलेंडर का इजाफा किया है. आइए जानतें अब क्या हैं आपके शहर में गैस के नए रेट

लखनऊ में LPG सिलेंडर के नए रेट जारी

घरेलू 14.2 किलो की रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में 50 रुपये प्रति सिलेंडर की वृद्धि के बाद राजधानी लखनऊ में 14.2 केजी (KG) का सिलेंडर अब 1040 का हो गया है. दिल्ली में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 1053 रुपए हुई. 5 किलो घरेलू सिलेंडर की कीमत में 18 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी हुई. इसके अलावा 19 किलो कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 8.50 रुपये की कमी हुई है.

प्रयागराज में LPG सिलेंडर के नए रेट जारी

घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में 50 रुपये प्रति सिलेंडर की वृद्धि के बाद प्रयागराज में 14.2 kg वाले सिलेंडर के दाम 1105.5, जबकि 19kg का सिलेंडर 2149.0 रुपए का हो गया है. इसके अलावा 5kg वाले छोटे घरेलू सिलेंडर के दाम 405 रुपए हो गए हैं.

आजमगढ़ में LPG सिलेंडर के नए दाम

घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में 50 रुपये प्रति सिलेंडर की वृद्धि के बाद आजमगढ़ में 14.2 kg वाले सिलेंडर के दाम 1125 रुपए हो गए हैं, इसके अलावा 5kg वाले छोटे घरेलू सिलेंडर के दाम 413 रुपए हो गए हैं.

अंबेडकरनगर में LPG सिलेंडर के नए दाम

घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में 50 रुपये प्रति सिलेंडर की वृद्धि के बाद अंबेडकरनगर में 14.2 kg वाले सिलेंडर के दाम 1133., जबकि 19kg का सिलेंडर 2210.5 रुपए का हो गया है. इसके अलावा 5kg वाले छोटे घरेलू सिलेंडर के दाम 626 रुपए हो गए हैं.

वाराणसी में LPG सिलेंडर के नए दाम

घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में 50 रुपये प्रति सिलेंडर की वृद्धि के बाद वाराणसी में 14.2 kg वाले सिलेंडर के दाम 1116.5, जबकि 19kg का सिलेंडर 2199.5 रुपए का हो गया है. इसके अलावा 5kg वाले छोटे घरेलू सिलेंडर के दाम 409 रुपए हो गए हैं.

गोरखपुर में LPG सिलेंडर के नए दाम

घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में 50 रुपये प्रति सिलेंडर की वृद्धि के बाद गोरखपुर में 14.2 kg वाले सिलेंडर के दाम 1115., जबकि 19kg का सिलेंडर 2174. रुपए का हो गया है. इसके अलावा 5kg वाले छोटे घरेलू सिलेंडर के दाम 408 रुपए हो गए हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >