हल्दी की रस्म में मस्ती करते दिखे क्रिकेटर दीपक चाहर और मंगेतर जया, सोशल मीड‍िया में तस्‍वीरें वायरल

शादी की शाम से पहले बुधवार दोपहर में दीपक चाहर और उनकी मंगेतर जया भारद्वाज की हल्दी की रस्म पूरी की गई. इस दौरान हल्दी की रस्म का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. जिसमें जया और दीपक चाहर हल्दी के एक बड़े टब में बैठे हुए हैं और आपस में मस्ती कर रहे हैं.

Cricketer Deepak Chahar: ताजनगरी के एक होटल में क्रिकेटर दीपक चाहर की शादी की सभी रस्मों को बड़े धूमधाम से निभाया जा रहा है. शादी की शाम से पहले बुधवार दोपहर में दीपक चाहर और उनकी मंगेतर जया भारद्वाज की हल्दी की रस्म पूरी की गई. इस दौरान हल्दी की रस्म का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. जिसमें जया और दीपक चाहर हल्दी के एक बड़े टब में बैठे हुए हैंऔर आपस में मस्ती कर रहे हैं. बुधवार शाम को इसी होटल में जया और दीपक चाहर की शादी हो जाएगी.

https://twitter.com/ThakurRaghvan/status/1531942616664707074

विगत मंगलवार को मेहंदी की रस्म के साथ दीपक चाहर की शादी का समारोह शुरू हो चुका है. बीती रात दीपक चाहर ने अपनी मंगेतर जया भारद्वाज के साथ जमकर डांस किया था. बॉलीवुड के सुपरहिट सॉन्ग ‘अकेला है मिस्टर खिलाड़ी, मिस खिलाड़ी चाहिए…’ पर दोनों ने स्टेज पर जमकर डांस किया था. इसके बाद आज सुबह हल्दी की रस्म हुई इस दौरान भी दीपक और जया खूब मस्ती के मूड में दिखाई दिए.

हल्दी की रस्म के दौरान जहां दीपक चाहर ने सफेद रंग का डिजाइनर कुर्ता पजामा पहना हुआ था तो वहीं जया भारद्वाज लाल रंग के आकर्षक परिधान में बेहद खूबसूरत लग रही थीं. दीपक चाहर और जया दोनों एक बड़े पॉट में बैठे हुए थे. उनके दोस्तों और रिश्तेदारों ने दीपक और जया को जमकर हल्दी लगाई. इस दौरान वहां डीजे पर बज रहे पंजाबी गाने पर दीपक हंसते खिलखिलाते मस्ती के मूड में नजर आए, तो वहीँ जया भी इस मस्ती में उनका भरपूर साथ दे रही थी.

रिपोर्ट : राघवेंद्र गहलोत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >