इस प्रदर्शनी में सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र बनने वाली स्टॉल केंद्रीय कारागार और जिला जेल के कैदियों द्वारा बनाए गए उत्पादों की है. केंद्रीय कारागार आगरा, जिला जेल अलीगढ़ और कई जिलों की जेल के कैदियों ने लकड़ी से कई तरह के फर्नीचर, खादी कपड़े और इलेक्ट्रॉनिक सामान बनाए थे. जिनको सेंट जॉन्स स्थित खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी में स्टाल के जरिए प्रदर्शित किया जा रहा है.
Agra News : अपराध करने वाले हाथ दिखा रहे हुनर, लकड़ी और इलेक्ट्रॉनिक के बनाए सामान

Agra News : अपराध करने वाले हाथ दिखा रहे हुनर, लकड़ी और इलेक्ट्रॉनिक के बनाए सामान
Copied link
आगरा के सेंट जॉन्स चौराहे के पास खादी ग्रामोद्योग विभाग द्वारा प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है. यह प्रदर्शनी 5 जनवरी से 14 जनवरी तक चलेगी. इस प्रदर्शनी में खादी से बनी हुई तमाम वस्तुओं के स्टाल लगाए गए हैं.