UP News: सीएम योगी आदित्यनाथ ने अग्निशमन सेवा शहीद स्मृति दिवस पर लगाया पिन-फ्लैग, बताए तय किए गए लक्ष्य

14 अप्रैल 1944 को मुंबई बंदरगाह पर एसएस फोर्ट स्टीकिन नामक मालवाहक जहाज में लगी आग को बुझाते समय मुम्बई अग्निशमन सेवा के 66 कर्मी शहीद हो गए थे. वीरगति को प्राप्त इन अग्निशमन कर्मियों की पावन स्मृति में प्रत्येक वर्ष पूरे देश में अग्निशमन सेवा शहीद स्मृति दिवस का आयोजन किया जाता है.

Fire Service Martyrs Memorial Day: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को अग्निशमन सेवा शहीद स्मृति दिवस के अवसर पर आज उनके सरकारी आवास पर प्रदेश अग्निशमन सेवा के अधिकारियों ने पिन-फ्लैग लगाया. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि आग से प्रदेशवासियों की सुरक्षा में अग्निशमन सेवा की बड़ी भूमिका है. इसलिए अग्निशमन सेवा को और अधिक सुदृढ़ करने की आवश्यकता है.


100 दिन की प्राथमिकताओं में शामिल

इसके साथ यह भी जरूरी है कि अग्नि दुर्घटनाओं के प्रति लोगों को जागरूक किया जाए, जिससे आग लगने की दुर्घटनाएं कम से कम हों. उन्होंने कहा कि सभी तहसील मुख्यालयों पर अग्निशमन सेवा के संचालन का कार्य 100 दिन की प्राथमिकताओं में शामिल करते हुए पूरा किया जाए. 14 अप्रैल 1944 को मुंबई बंदरगाह पर एसएस फोर्ट स्टीकिन नामक मालवाहक जहाज में लगी आग को बुझाते समय मुम्बई अग्निशमन सेवा के 66 कर्मी शहीद हो गए थे. वीरगति को प्राप्त इन अग्निशमन कर्मियों की पावन स्मृति में प्रत्येक वर्ष पूरे देश में 14 अप्रैल को अग्निशमन सेवा शहीद स्मृति दिवस तथा 14 से 20 अप्रैल तक अग्नि सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया जाता है. इस वर्ष भारत सरकार द्वारा अग्नि सुरक्षा का संकल्प ‘अग्नि सुरक्षा सीखें, उत्पादकता बढ़ाएं’ निर्धारित किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >