Chaitra Navratri 2022 : नवरात्रि के प्रथम दिन करें मां शैलपुत्री की पूजा, जानें पूजन विधि और मुहूर्त

Chaitra Navratri 2022 LIVE: आज चैत्र नवरात्रि का प्रथम दिन है. चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से चैत्र नवरात्रि या बसंत नवरात्रि शुरु होती है. चैत्र नवरात्रि आज यानी 2 अप्रैल 2022 से शुरू होने जा रही हैं, जो 11 अप्रैल तक चलेंगी. इस साल की नवरात्रि पूरे 9 दिन की हैं.

Live Updates
5:53 PM. 2 Apr 22 12:23 PM. 2 Apr

उत्तर प्रदेश के मुख्मंत्री योगी आदित्यनाथ ने बलरामपुर के मंदिर में देवी की पूजा की.

5:53 PM. 2 Apr 22 12:23 PM. 2 Apr

उनवसवंत्सर और गुड़ी पड़वा के साथ चैत्र नवरात्र की शुरुआत शनिवार से हुई. ऐसे में शहर के विभिन्न हिंदू संगठनों द्वारा हिंदू नवसंवत्सर के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए. श्री काशी विश्वनाथ, संकट मोचन, कालभैरव, दुर्गा मंदिर के अलावा शहर के प्रमुख मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना व पंचांग पूजन के साथ लोगों के आरोग्य व सुख-समृद्धि की कामना की गई.

5:05 PM. 2 Apr 22 11:35 AM. 2 Apr

नवरात्र के पहले दिन अयोध्या के मंदिरों में लगी भक्तों की भीड़.

5:05 PM. 2 Apr 22 11:35 AM. 2 Apr

नवरात्र में इन बातों का रखे ध्यान

गलती से भी घर में न होने दे कलह

कलश स्थापना के बाद घर अकेला न छोड़ें

व्रत में दिन में न सोए

कन्याओं के प्रति मन में न रखे दुर्भावना

काम वासनाओं पर रखें नियंत्रण

लहसुन प्याज का सेवन न करें

5:05 PM. 2 Apr 22 11:35 AM. 2 Apr

नवरात्र में पहले दिन मां शैलपुत्री के दर्शन का विधान है. वाराणसी में मां शैलपुत्री का मंदिर जैतपुरा क्षेत्र के अलईपूरा स्थित है. देर रात से ही माता के दर्शन करने के लिए आस्था का जनसैलाब मंदिर में उमड़ा हुआ है.

2:08 PM. 2 Apr 22 8:38 AM. 2 Apr

पहले दिन होगी मां शैलपुत्री की पूजा 

मां शैलपुत्री गौर वर्ण वाली, श्वेत वस्त्र, बैल पर सवार, हाथों में कमल और त्रिशूल धारण करती हैं. उनकी पूजा करने से व्यक्ति को साहस, भय से मुक्ति, फैसलों पर अडिग रहने, कार्य में सफलता, यश, कीर्ति एवं ज्ञान प्राप्त होता है. विवाहित महिलाएं अखंड सौभाग्य की प्राप्ति के लिए भी.

मुख्य बातें

Chaitra Navratri 2022 LIVE: आज चैत्र नवरात्रि का प्रथम दिन है. चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से चैत्र नवरात्रि या बसंत नवरात्रि शुरु होती है. चैत्र नवरात्रि आज यानी 2 अप्रैल 2022 से शुरू होने जा रही हैं, जो 11 अप्रैल तक चलेंगी. इस साल की नवरात्रि पूरे 9 दिन की हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >