Agra Building Collapse: आगरा में बड़ा हादसा, निर्माण कार्य के दौरान गिरे कई मकान

बेसमेंट हादसे में एडीए की बड़ी लापरवाही मुख्य आरोपी की जगह दूसरे राजू मेहरा को दिया नोटिस, मामले पर लीपापोती करने में जुटा प्रशासन

Agra Building Collapse: आगरा जिले के टीला माईथान में बेसमेंट खोदने के चलते कई मकान जमींदोज हो गए और उसमें एक बच्चे की मौत हो गई. वहीं इस मामले में आगरा विकास प्राधिकरण की बड़ी लापरवाही सामने आई है. एडीए ने इस घटना के मुख्य आरोपी राजू मेहरा की जगह दूसरे इसी नाम के व्यक्ति राजू मेहरा निवासी फुलट्टी को नोटिस तामिल कर दिया.

वही जो नोटिस उन्हें किया गया है वह 23 जनवरी का है जबकि घटना आज 26 जनवरी को घटित हुई है. कहीं ना कहीं एडीए इस नोटिस को जारी कर अपनी लापरवाही छुपाने की कोशिश कर रहा है. आपको बता दें कि जो खुदाई हो रही थी नोटिस के अनुसार बिना किसी इजाजत के की जा रही थी. हालांकि आगरा विकास प्राधिकरण के वीसी चर्चित गॉड का कहना है कि नोटिस जारी करने वाले संबंधित अधिकारी पर कार्रवाई की जा रही है और उनसे चार्ज भी वापस ले लिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >