Rahul Gandhi Bharat Jodo Yatra Live: शामली के ऊंचा गांव पहुंची भारत जोड़ो यात्रा, UP में आज अंतिम दिन

Bharat Jodo Yatra Live Updates, 5 January 2023: कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा का उत्तर प्रदेश में तीसरा और अंतिम दिन है. यात्रा आज शामली के ऐलम गांव से सुबह 6 बजे से शुरू हो चुकी है. राहुल गांधी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोग यात्रा के साथ जुड़ रहे हैं.

1:15 AM. 6 Jan 23 1:15 AM. 6 Jan

भारत जोड़ो यात्रा, शामली में रुका

भारत जोड़ो यात्रा आज यूपी के शामली में रुका. यह जनता के विश्वास का कारवां है. जो स्पष्ट बयां कर रहा है कि नफ़रत चाहे जितनी ताकतवर हो जाये, उसे मोहब्बत के आगे घुटने टेकने ही हैं. शामली में आज उत्तर प्रदेश ने जननायक के साथ कदम मिलाकर मोहब्बत की नई मिशाल पेश की है.

1:15 AM. 6 Jan 23 1:15 AM. 6 Jan

ऊंचागांव से कैराना के रास्ते पर भारत जोड़ो यात्रा

राहुल गांधी का भारत जोड़ो यात्रा ऊंचागांव से कैराना के रास्ते पर पहुंच गया है. यहां लोग राहुल गांधी की राह देख रहे हैं.

5:09 PM. 5 Jan 23 5:09 PM. 5 Jan

जाहिद हसन के परिवार से मिले राहुल गांधी

भारत जोड़ो यात्रा शामली के जिड़ाना गांव पहुंच गई है. यहां कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने जाहिद हसन के परिवार के साथ मुलाकात की. जाहिद हसन ने बताया कि, राहुल गांधी ने परिवार के साथ 30 मिनट का समय गुजारा और कुशल क्षेम पूछा. उन्होंने बताया कि राहुल गांधी को हमनें अपनी कुछ समस्याएं बताईं. बताया कि राहुल गांधी के परिवार से पुराने संबंध हैं. दिल्ली में कई बार उनसे मुलाकात हुई थी, लेकिन गांव में राहुल गांधी पहली बार ही आए हैं. जाहिद हसन के राहुल गांधी के परिवार से पुराने संबंध हैं

5:09 PM. 5 Jan 23 5:09 PM. 5 Jan

बच्चे फटे कपड़े पहनकर चलते हैं, मीडिया नहीं पूछता- राहुल गांधी

राहुल गांधी ने शामली में अपने संबोधन के दौरान कहा कि, मैं (भारत जोड़ो) यात्रा में टी-शर्ट पहनकर चलता हूं. यात्रा में मेरे साथ गरीब किसान मजदूरों के कई बच्चे फटे कपड़े पहनकर चलते हैं, लेकिन मीडिया यह नहीं पूछता कि सर्दी के मौसम में गरीब किसानों और मजदूरों के बच्चे बिना स्वेटर,जैकेट के क्यों चल रहे हैं.

5:09 PM. 5 Jan 23 5:09 PM. 5 Jan

शामली के एलम गांव से शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा बागपत के मांवीकला से शामली पहुंच चुकी है. यात्रा आज सुबह छह बजे से राहुल गांधी के नेतृत्व में शामली के एलम गांव से शुरू हो चुकी है. यात्रा यहां से ऊंचा गांव और फिर हरियाणा पहुंचेगी. पदयात्रा में राहुल गांधी की सुरक्षा में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है.

मुख्य बातें

Bharat Jodo Yatra Live Updates, 5 January 2023: कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा का उत्तर प्रदेश में तीसरा और अंतिम दिन है. यात्रा आज शामली के ऐलम गांव से सुबह 6 बजे से शुरू हो चुकी है. राहुल गांधी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोग यात्रा के साथ जुड़ रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sohit kumar

Passion for doing videos and writing content in digital media. Specialization in Education and Health Story
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >