पूर्व विधायक विजय मिश्र और उनके परिवार की करोड़ों की प्रॉपर्टी कुर्क, गैंगस्टर एक्ट के तहत उठाया गया कदम

पेशेवर अपराधियों और गैंग के खिलाफ पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है. इसमें पूर्व विधायक विजय मिश्र पर शिकंजा लगातार कसा जा रहा है. पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि डीएम के निर्देश पर नवधन स्थित पूर्व विधायक और कुनबे की संपति कुर्क की गई.

Varanasi News: वाराणसी के ज्ञानपुर के पूर्व विधायक विजय मिश्र और उनके परिवार पर पुलिस-प्रशासन ने एक बार फिर से बड़ी कार्रवाई की है. शुक्रवार को डीएम के निर्देश पर विजय मिश्र, उनके बहू और बेटे के नाम की 3.34 करोड़ की संपति कुर्क की गई. गैंगस्टर एक्ट के तहत नवधन स्थित अचल संपति कुर्क हुई. उन पर एक गायिका से दुष्कर्म, रिश्तेदार की संपत्ति हड़पने सहित कई मामलों में आरोप दर्ज है.

हाईवे के करीब है जमीन

पेशेवर अपराधियों और गैंग के खिलाफ पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है. इसमें पूर्व विधायक विजय मिश्र पर शिकंजा लगातार कसा जा रहा है. पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि डीएम के निर्देश पर नवधन स्थित पूर्व विधायक और कुनबे की संपति कुर्क की गई. इसकी कीमत तीन करोड़ 34 लाख है. उन्होंने बताया कि अपराधिक तरीके से डरा धमका कर विजय मिश्रा ने अपने और परिजनों के नाम इस जमीन को खरीदा था. ऊंज थाना क्षेत्र के नवधन गांव में हाईवे से सटी कीमती जमीन है.

गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क किया गया

जानकारी के मुताबिक, आराजी संख्या 1396, 1398, 1399, 1402 संयुक्त गाटा संख्या की कुल 5590 वर्ग मीटर जमीन विजय मिश्रा और उनके परिजनों के नाम खरीदी गई थी. पूर्व विधायक विजय मिश्र वर्तमान में रिश्तेदार की प्रॉपर्टी हड़पने, सामूहिक दुष्कर्म के मामले में आगरा जेल में बंद हैं. कुछ दिन पहले भी जिलाधिकारी के आदेश पर उनके भतीजे चंद्र प्रकाश मिश्रा की पत्नी पुष्पलता के नाम दो करोड़ 50 लाख की जमीन को भी गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए कुर्क किया गया था.

Also Read: वाराणसी-आजमगढ़ रोड पर बिना रजिस्ट्रेशन चल रहे पैथोलॉजी और नर्सिंग होम, संचालकों की होगी जांच

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >