UP Board Exam 2022: प्रयागराज DM-SSP ने कंट्रोल रूम का लिया जायजा, कहा- नकल कराने वालों पर लगेगा रासुका

UP Board Exam 2022: भाजपा सरकार के दोबारा सत्ता में आने के बाद शासन ने यूपी बोर्ड परीक्षाओं को लेकर हाल ही में निर्देश जारी किए हैं कि जो भी नकल करता पाया गया, उसके खिलाफ रासुका की कार्रवाई की जायेगी.

By Prabhat Khabar | March 16, 2022 9:49 PM

UP Board Exam 2022: यूपी बोर्ड परीक्षा 2022 को सकुशल और नकल विहीन कराने के को लेकर प्रयागराज के जिलाधिकारी संजय खत्री और एसएसपी अजय कुमार ने जिला विद्यालय निरीक्षक के कार्यालय में बनाये गये कन्ट्रोल रूम का निरीक्षण किया. इस दौरान कंट्रोल रूम में 20-20 परीक्षा केन्द्रों को सीसीटीवी कैमरा के माध्यम से केन्द्रों के पर्यवेक्षण करने हेतु संचालित पाया गया. इसके माध्यम से परीक्षा केन्द्र बीबीएस इंटर कॉलेज (शिवकुटी), राम चरन इंंटर कॉलेज (लेड़ियारी, कोरांव) और राजकीय इंटर कॉलेज आदि परीक्षा केन्द्रों की गतिविधियों का सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से अवलोकन करने पर सही पाया गया.

जिलाधिकारी ने दिए निर्देश

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी संजय खत्री ने निर्देश दिया कि कंट्रोल रूम में तीन बड़े स्क्रीन और लगाये जाएं, जिसमें 50-50 विद्यालयों की मॉनिटरिंग एक साथ प्रदर्शित हो सके. इसके बाद जिलाधिकारी ने प्रश्नपत्रों के रख-रखाव और सुरक्षा व्यवस्था की जांच की. स्ट्रांग रूम और मुख्य संकलन केन्द्र के निरीक्षण के दौरान उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक को बरामदे में चारों तरफ सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिये तथा स्ट्रांग रूम की सुरक्षा में लगाये गये पुलिस कर्मिंयों को और बढ़ाने के निर्देश दिये हैं.

Also Read: Prayagraj News: प्रयागराज में 14 साल के बच्चों का कोविड टीकाकरण शुरू, आज बिना पंजीकरण के वैक्सीनेशन
जिलाधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक को दिए निर्देश

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षण कार्यालय की साफ-सफाई कराने के निर्देश दिये हैं. कण्ट्रोल रूम से संचालित हो रही स्क्रीन आदि को भी चेक किया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक सहित सभी सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे.

Also Read: UP Board Exam 2022: यूपी बोर्ड परीक्षा में नकल कराने वालों की खैर नहीं, लगेगा रासुका, STF भी रखेगी नजर

गौरतलब है कि योगी सरकार के सत्ता में आने के बाद शासन ने यूपी बोर्ड परीक्षाओं को लेकर हाल ही में निर्देश जारी किए हैं कि जो भी नकल करता पाया गया, उसके खिलाफ रासुका की कार्रवाई की जायेगी.

यूपी बोर्ड 10वीं परीक्षा 2022 टाइम-टेबल

  • 24 मार्च 2022 – हिन्दी

  • 26 मार्च 2022 – गृह विज्ञान

  • 28 मार्च 2022 – पेंटिंग आर्ट

  • 30 मार्च 2022 – कम्प्यूटर

  • 1 अप्रैल 2022 – अंग्रेजी

  • 4 अप्रैल 2022 – सामाजिक विज्ञान

  • 6 अप्रैल 2022 – विज्ञान

  • 8 अप्रैल 2022 – संस्कृत

  • 11 अप्रैल 2022 – गणित

यूपी बोर्ड 12वीं परीक्षा 2022 टाइम-टेबल

  • 24 मार्च 2022 – हिंदी

  • 26 मार्च 2022 – भूगोल

  • 28 मार्च 2022 – गृह विज्ञान

  • 30 मार्च 2022 – पेंटिंग आर्ट

  • 1 अप्रैल 2022 – अर्थशास्त्र

  • 4 अप्रैल 2022 – कंप्यूटर

  • 6 अप्रैल 2022 – अंग्रेजी

  • 8 अप्रैल 2022 – रसायन विज्ञान / इतिहास

  • 11 अप्रैल 2022 – शारीरिक शिक्षा

  • 13 अप्रैल 2022 – गणित / बॉयोलॉजी

  • 15 अप्रैल 2022 – भौतिक विज्ञान

  • 18 अप्रैल 2022 – सामाजिक विज्ञान

  • 19 अप्रैल 2022 – संस्कृत

  • 20 अप्रैल 2022 – नागरिक शास्त्र

रिपोर्ट- एस के इलाहाबादी, प्रयागराज

Next Article

Exit mobile version