इलाहाबाद : डॉ एके बंसल की हत्या के विरोध में आज डॉक्टर हड़ताल पर, इमरजेंसी सेवा भी ठप
इलाहाबाद : डॉ एके बंसल की हत्या के विरोध में आज जिले के प्राइवेट डॉक्टर हड़ताल पर रहेंगे. उन्होंने ओपीडी और इमरजेंसी सेवा भी ठप कर दी है. डॉक्टरों की इस हड़ताल में दवा विक्रेता भी शामिल रहेंगे. इस बीच खबर आयी है कि इस मामले में आधा दर्जन से ज्यादा लोग गिरफ्तार किये गये […]
By Prabhat Khabar Digital Desk |
January 14, 2017 10:37 AM
इलाहाबाद : डॉ एके बंसल की हत्या के विरोध में आज जिले के प्राइवेट डॉक्टर हड़ताल पर रहेंगे. उन्होंने ओपीडी और इमरजेंसी सेवा भी ठप कर दी है. डॉक्टरों की इस हड़ताल में दवा विक्रेता भी शामिल रहेंगे. इस बीच खबर आयी है कि इस मामले में आधा दर्जन से ज्यादा लोग गिरफ्तार किये गये हैं. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हत्याकांड की जांच की जा रही है.
...
कल शाम डॉक्टरों ने बैठक कर हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की थी, उन्होंने यह चेतावनी भी दी थी कि अगर जल्दी ही इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई तो वे हड़ताल पर चले जायेंगे.
गौरतलब है कि इलाहाबाद के डॉ ए के बंसल को शहर के भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में स्थित जीवन ज्योति मल्टी स्पेशिएलिटी अस्पताल में उनके चैंबर में गोली मार दी गयी थी.
ये भी पढ़ें...
August 11, 2025 7:44 PM
August 6, 2025 4:33 PM
August 5, 2025 5:20 PM
July 30, 2025 3:13 PM
July 29, 2025 5:07 PM
July 28, 2025 4:30 PM
July 26, 2025 7:22 PM
July 21, 2025 6:35 PM
July 19, 2025 3:19 PM
July 17, 2025 6:41 PM
