UP Election 2022: उत्तर प्रदेश में 18वीं विधानसभा के लिए सात चरणों में चुनाव होंगे. पहले चरण में पश्चिम यूपी के 11 जिलों की 58 सीटों पर मतदान होगा. प्रदेश की राजनीति अब आरोप-प्रत्यारोप से आगे बढ़कर चुनौती देने और स्वीकार करने तक पहुंच गई है. इस बीच सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने केंद्रीय गृह मंत्री की उस चुनौती को स्वीकार कर लिया है, जिसमें उन्होंने प्रदेश की कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर अखिलेश यादव को खुली चुनौती दी थी.
सपा सुप्रीमो और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा, हम हर चैलेंज के लिए अभी तैयार हैं. सच को तैयारी की ज़रूरत नहीं पड़ती. वो जगह बताएं, समय बताएं! मुजफ्फरनगर में गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, अखिलेश बाबू को लाज भी नहीं आती, कल (27 जनवरी) यहां कहकर गए कि कानून-व्यवस्था की स्थिति ठीक नहीं है. अखिलेश बाबू आज मैं सार्वजनिक कार्यक्रम में आंकड़े देने आया हूं, हिम्मत हो तो आपके समय के आंकड़े लेकर कल प्रेसवार्ता करिए.
अमित शाह ने पेश किए आंकड़ेकेंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शनिवार को अखिलेश यादव से कहा कि, ‘आपके शासन की अपेक्षा भाजपा सरकार के पांच साल में डकैती में 70%, लूट में 69%, हत्या में 30%, अपहरण में 35% और बलात्कार में 30% से ज़्यादा की कमी हुई है. उन्होंने कहा कि, अखिलेश बाबू को लाज भी नहीं आती, कल यहां कहकर गए कि कानून-व्यवस्था की स्थिति ठीक नहीं है. अखिलेश बाबू आज मैं सार्वजनिक कार्यक्रम में आंकड़े देने आया हूं, हिम्मत हो तो आपके समय के आंकड़े लेकर कल प्रेसवार्ता करिए’.
Also Read: कानून-व्यवस्था पर घमासान: शाह की सपा को खुली चुनौती- अखिलेश बाबू हिम्मत है तो अपने समय के आंकड़े पेश करें माफियाराज से मुक्त हुआ उत्तर प्रदेश- अमित शाहवहीं, उन्होंने मतदाता संवाद कार्यक्रम में भाग लेते हुए कहा कि प्रदेश में एक समय पर माफियाओं का राज था. भूमाफिया गरीबों की जमीन छीन लिया करते थे. मगर साल 2017 में जनता के समर्थन के बाद बनी प्रदेश की भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज प्रदेश को माफियाराज से मुक्त कर दिया है. उन्होंने इसके बाद जोर देते हुए कहा कि प्रदेश में यदि सपा और बसपा की सरकार गलती से भी बन गई तो सूबे में फिर से गुंडे और माफिया सक्रिय हो जाएंगे.
पहले चरण में 11 जिलों की 58 सीटों पर होगा मतदानपहले चरण में पश्चिम यूपी के 11 जिलों की 58 सीटों पर मतदान होगा, दूसरा चरण में 9 जिलों की 55 सीटों पर, तीसरे चरण में 16 जिलों की 59 सीटों पर. चौथे चरण में मतदान लखनऊ सहित 9 जिलों की 60 सीटों, पांचवे चरण 11 जिलों की 60 सीटों पर, छठे चरण में 10 जिलों की 57 सीटों पर और सातवें चरण के लिए मतदान 7 मार्च को 9 जिलों की 54 सीटों पर होगा.
Posted by Sohit Kumar
