Etawah News: इटावा में आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर भीषड़ सड़क हादसे में 3 की मौत, ऑटो में सवार थे 10 लोग
Copied link
सुबह 8 बजे बकेवर से इटावा की ओर आ रहा ऑटो बराबर से निकल रहे ट्रक से टकराकर आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर एचपी गैस प्लांट के सामने पलट गया. हादसे में ऑटो सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. करीब सात लोग घायल हो गए. मृतक आकाश के भाई आयुष दुबे ने बताया कि ऑटो में 10 लोग सवार थे.
Etawah News: इटावा जिले के इकदिल थानाक्षेत्र में रविवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई. सुबह 8 बजे बकेवर से इटावा की ओर आ रहा ऑटो बराबर से निकल रहे ट्रक से टकराकर आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर एचपी गैस प्लांट के सामने पलट गया. हादसे में ऑटो सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. करीब सात लोग घायल हो गए. मृतक आकाश के भाई आयुष दुबे ने बताया कि ऑटो में 10 लोग सवार थे. दुर्घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया.
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।