भाजपा ने आसाराम मामले में गवाह की हत्या की सीबीआई जांच कराने की मांग की

मुजफ्फरनगर : जेल में बंद संत आसाराम की मुश्‍किलें भाजपा कार्यकर्ताओं ने बढा दी है. भाजपा कार्यकर्ताओं ने आज आसाराम मामले में गवाह की हत्या की जोच सीबीआइ से कराने की मांग की है. इस संबंध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया. यहां पार्टी इकाई की उपाध्यक्ष सरिता गोर की अगुवाई में भाजपा के सैकडों […]

मुजफ्फरनगर : जेल में बंद संत आसाराम की मुश्‍किलें भाजपा कार्यकर्ताओं ने बढा दी है. भाजपा कार्यकर्ताओं ने आज आसाराम मामले में गवाह की हत्या की जोच सीबीआइ से कराने की मांग की है. इस संबंध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया.

यहां पार्टी इकाई की उपाध्यक्ष सरिता गोर की अगुवाई में भाजपा के सैकडों कार्यकर्ताओं ने कल एक जुलूस निकाला और मामले में सीबीआई जांच की मांग करते हुए सिटी मजिस्ट्रेट को एक ज्ञापन सौंपा.

उन्होंने आरोप लगाया कि स्थानीय पुलिस ने इस मामले में अब तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया है. आसाराम बापू के खिलाफ बलात्कार के एक मामले में गवाह अखिल गुप्ता की इस साल 11 जनवरी को गोली मार कर हत्या कर दी गयी थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >