Today News Wrap: कांग्रेस ने जारी की छठी लिस्ट, बीजेपी की सूची में 20 महिला उम्मीदवार, पढ़ें शाम की बड़ी खबरें

Today News Wrap: लोकसभा चुनाव में राजनीतिक दल अपने प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर रहे हैं. इसी कड़ी में कांग्रेस ने छठी लिस्ट जारी की है. जिसमें पार्टी ने पांच उम्मीदवार के नामों की घोषणा की है. वहीं, बीजेपी की जारी अबतक की लिस्ट में 20 महिला उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है. पढ़ें शाम की बड़ी खबरें.

25 मार्च की बड़ी खबरें

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की छठी लिस्ट जारी
केजरीवाल अब पहले से ज्यादा खतरनाक- संजय राउत का बयान
विकसित भारत के संकल्प के साथ भारत 4 जून को फिर से मनाएगा होली- जेपी नड्डा
बिहार में सीट शेयरिंग को लेकर राजद-कांग्रेस में तकरार
लोकसभा चुनाव से पहले गढ़वा में पुलिस को बड़ी कामयाबी

कांग्रेस ने उम्मीदवारों की 6ठी सूची जारी की

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवारों की अपनी छठी सूची सोमवार को जारी कर दी. इस सूची में कांग्रेस ने कुल पांच उम्मीदवार के नाम की घोषणा की है. पढ़ें विस्तृत खबरें

‘केजरीवाल अब पहले से ज्यादा खतरनाक’, संजय राउत

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने कहा कि गिरफ्तारी के बाद अरविंद केजरीवाल पहले से ज्यादा खतरनाक हो गये हैं. पढ़ें विस्तृत खबरें

बीजेपी ने 5वीं सूची में कंगना, मेनका सहित 20 महिला उम्मीदवार

पांचवीं सूची में बीजेपी ने कई महिला उम्मीदवारों पर दांव लगाया. बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत से लेकर लीविजन सीरियल रामायण में भगवान ‘राम’ का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल को उम्मीदवार बनाया है. पढ़ें विस्तृत खबरें

बिहार में सीट शेयरिंग को लेकर राजद-कांग्रेस में तकरार
लोकसभा चुनाव को लेकर अब तक महागठबंधन में सीटों की शेयरिंग नहीं हो पाई है. जिस पर राजद के वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी ने प्रतिक्रिया दी है. पढ़ें विस्तृत खबरें

लोकसभा चुनाव से पहले गढ़वा में पुलिस को बड़ी कामयाबी
लोकसभा चुनाव से पहले गढ़वा में पुलिस ने छापेमारी कर कई हथियार जब्त किए हैं. बताया जा रहा है कि इनका इस्तेमाल लोकसभा चुनाव के दौरान वोटर को प्रभावित करने के लिए होना था. पढ़ें विस्तृत खबरें

क्रिकेटर्स ने इस अंदाज में मनाई होली

सोमवार को पूरा देश होली मना रहा है. भारतीय क्रिकेटर्स पर भी होली का भरपूर रंग चढ़ा है. विराट कोहली का डांस वायरल हो रहा है. पढ़ें विस्तृत खबरें

होली पर झारखंड में बदला मौसम का मिजाज

झारखंड में सोमवार को होली पर मौसम का मिजाज बदला. रांची, लोहरदगा समेत कई जिलों में मौसम में बदलाव दिखा.वज्रपात से एक की मौत हो गयी है, जबकि आंधी-तूफान में दो लोग घायल हो गए हैं. पढ़ें विस्तृत खबरे

लालू और तेजस्वी यादव ने दिल्ली में परिवार संग खेली होली

लालू यादव की बड़ी बेटी मीसा भारती ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. जिसमें लालू परिवार के सदस्य एक दूसरे को रंग गुलाल लगा रहे हैं. पढ़ें विस्तृत खबरें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >