Sardarshahar By Election: क्या सरदारशहर उपचुनाव जीत पाएगी भाजपा ? लंबे समय से है कांग्रेस का कब्जा

Sardarshahar By Election: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इस सीट से अशोक पींचा को टिकट दिया है. पींचा ने बुधवार को नामांकन दाखिल किया. सरदारशहर उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 17 नवंबर है, जबकि मतदान पांच दिसंबर को और मतगणना आठ दिसंबर को होगी.

Sardarshahar By Election 2022: अगले साल राजस्थान में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. इससे पहले प्रदेश में उपचुनाव हो रहा है जो भाजपा और कांग्रेस दोनों के लिए जीतना जरूरी है. राजस्थान में सत्तारूढ़ कांग्रेस ने राज्य की सरदारशहर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए अनिल शर्मा को अपना उम्मीदवार बनाया है. कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति ने बुधवार को शर्मा के नाम की घोषणा की. अनिल शर्मा इस सीट से विधायक रह चुके भंवर लाल शर्मा के बेटे हैं. भंवर लाल शर्मा के निधन से ही यह सीट खाली हुई थी.

भाजपा ने इस सीट से अशोक पींचा को टिकट दिया

आपको बता दें कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इस सीट से अशोक पींचा को टिकट दिया है. पींचा ने बुधवार को नामांकन दाखिल किया. सरदारशहर उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 17 नवंबर है, जबकि मतदान पांच दिसंबर को और मतगणना आठ दिसंबर को होगी. सरदारशहर उपचुनाव में 2,89,579 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे. वोटिंग के लिए कुल मतदान 295 केंद्र बनाये गये हैं.

Sardarshahar By Election: लंबे समय से कांग्रेस का कब्जा

यहां चर्चा कर दें कि सरदारशहर (चूरू) सीट पर लंबे समय से कांग्रेस का कब्जा रहा है. इस सीट से विधायक भंवर लाल शर्मा (77) का नौ अक्टूबर को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था. उन्होंने विधानसभा में कुल सात बार इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया था. राजस्थान की 200 सदस्यीय विधानसभा में इस समय कांग्रेस के 107, भाजपा के 71 और 13 निर्दलीय विधायक हैं. एक सीट खाली है, जबकि बाकी सीटें अन्य पार्टियों के पास हैं. राज्य में 2023 के आखिर में अगला विधानसभा चुनाव होना है.

Also Read: Mainpuri Loksabha ByPolls: मैनपुरी से रघुराज शाक्य ने किया नामांकन, मुलायम सिंह यादव को दी श्रद्धांजलि
साल 2023 में कहां-कहां चुनाव?

साल 2023 में देश के कुल 9 राज्यों में चुनाव होने जा रहे हैं जिसको लेकर पार्टियों ने तैयारी शुरू कर दी है. मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, तेलंगाना, त्रिपुरा, मेघालय, नागालैंड और मिजोरम में अगले साल चुनाव होने वाले हैं. खास बात यह है कि इन राज्यों में पार्टियों की जीत हार से आगामी 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर जनता के मूड में जानकारी मिल जाएगी. हालांकि यहां बता दें कि विधानसभा चुनावों के नतीजों से लोकसभा चुनाव पर असर पड़े ये कोई जरुरी नहीं होता है.

भाषा इनपुट के साथ

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >