Rajasthan Weather Today : राजस्थान में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; 40 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

राजस्थान में 13 सितंबर को 6 जिलों में IMD ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. वहीं इन जिलों में बादल गरजने, वज्रपात और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है. जनिए आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम हाल. मेघगर्जन और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है.

Rajasthan Weather Today: राजस्थान में मानसून एक बार फिर सक्रिय होता नजर आ रहा है. मौसम केंद्र जयपुर( IMD) के मुताबिक, 13 सितंबर को पूर्वी राजस्थान के कई इलाकों में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं. बांसवाड़ा, बारां, डूंगरपुर, झालावाड़, प्रतापगढ़ और सलूम्बर में भारी बारिश के साथ बादल गरजने, वज्रपात और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है. वहीं कोटा और उदयपुर संभाग में 13 और 14 सितंबर को कहीं-कहीं मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है.

6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने 13 सितंबर को पूर्वी राजस्थान के 6 जिलों के लिए विशेष चेतावनी जारी की है. बांसवाड़ा, बारां, डूंगरपुर, झालावाड़, प्रतापगढ़ और सलूम्बर में भारी बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की आशंका है. इन इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं. ऐसे में लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

जयपुर समेत इन जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश

13 सितंबर को जयपुर, अजमेर, अलवर, ब्यावर, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, डीग, धौलपुर, जयपुर, करौली, खैरथल-तिजारा, कोटा, कोटपुतली-बहरोड़, राजसमंद, सवाई माधोपुर, सिरोही, टोंक और उदयपुर में भी मौसम सक्रिय रह सकता है. इन जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है.

12 से 16 सितंबर तक बढ़ेगी बारिश की गतिविधि

मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार 12 से 16 सितंबर के बीच पूर्वी राजस्थान के जयपुर, भरतपुर, कोटा, उदयपुर और अजमेर संभाग के कुछ हिस्सों में बारिश की गतिविधियां बढ़ने की प्रबल संभावना है. इस दौरान कई स्थानों पर बारिश हो सकती है. खास तौर पर 13 और 14 सितंबर को कोटा और उदयपुर संभाग तथा आसपास के इलाकों में मध्यम से भारी बारिश देखने को मिल सकती है.

कोटा-उदयपुर में दो दिन भारी बारिश के आसार

कोटा और उदयपुर संभाग के लिए अगले दो दिन अहम रहने वाले हैं. 13 और 14 सितंबर को इन दोनों संभागों के आसपास कहीं-कहीं मध्यम से भारी बारिश का अनुमान है. कोटा और उदयपुर जिले में 13 सितंबर को गरज-चमक, वज्रपात और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं.

भरतपुर और आसपास भी सक्रिय रहेगा मौसम

भरतपुर संभाग में भी 13 सितंबर को बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं. भरतपुर जिले में मेघगर्जन और वज्रपात के साथ तेज हवाओं का अलर्ट है. मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वी राजस्थान के कई हिस्सों में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना बनी हुई है. लिहाजा दिनभर मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है.

झुंझुनूं और सीकर के लिए कोई विशेष चेतावनी नहीं

पूर्वी राजस्थान के झुंझुनूं और सीकर जिलों के लिए 13 सितंबर को कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं की गई है. हालांकि इसका अर्थ यह नहीं है कि इन जिलों में बारिश नहीं होगी. मौसम विभाग के दैनिक पूर्वानुमान में पूर्वी राजस्थान के कई हिस्सों में बारिश की संभावना जताई गई है, इसलिए स्थानीय स्तर पर मौसम में बदलाव संभव है.

पश्चिमी राजस्थान में भी बारिश के आसार

पश्चिमी राजस्थान में भी 13 सितंबर को पूरी तरह शुष्क मौसम रहने की संभावना नहीं है. मौसम विभाग के अनुसार 13 से 16 सितंबर के दौरान बीकानेर और जोधपुर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. 13 सितंबर को खास तौर पर जोधपुर संभाग में कुछ स्थानों पर बारिश होने का अनुमान है.

इन 7 जिलों में तेज हवाओं और बिजली का अलर्ट

पश्चिमी राजस्थान के बालोतरा, बाड़मेर, डीडवाना-कुचामन, जालौर, जोधपुर, नागौर और पाली जिलों में भी मौसम को लेकर चेतावनी जारी की गई है. इन जिलों में मेघगर्जन और वज्रपात के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार तेज हवाएं चल सकती हैं. बारिश के दौरान लोगों को खुले स्थानों पर जाने से बचने की सलाह दी गई है.

बीकानेर-गंगानगर समेत इन जिलों में कोई चेतावनी नहीं

बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, जैसलमेर, फलौदी और श्रीगंगानगर के लिए 13 सितंबर को कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं की गई है. हालांकि इसका मतलब यह नहीं है कि इन जिलों में बारिश की संभावना पूरी तरह खत्म हो गई है. मौसम विभाग के बुलेटिन में इन जिलों के लिए फिलहाल किसी विशेष मौसम चेतावनी का उल्लेख नहीं है.

अगले दिनों में कैसा रहेगा राजस्थान का मौसम?

कुल मिलाकर 13 सितंबर से राजस्थान के मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिल सकता है. पूर्वी राजस्थान में बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है, जबकि कोटा और उदयपुर संभाग में 13-14 सितंबर को मध्यम से भारी बारिश हो सकती है. जयपुर, भरतपुर और अजमेर संभाग के कुछ हिस्सों में भी बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाओं का दौर देखने को मिल सकता है. पश्चिमी राजस्थान में जोधपुर और बीकानेर संभाग के कुछ इलाकों में 13 से 16 सितंबर के बीच हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं.

ये भी पढ़ें: Rajasthan Weather Today: राजस्थान में बदलेगा मौसम का मिजाज, कोटा-भरतपुर समेत 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सत्येन्द्र गिरि

सत्येन्द्र गिरि प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वे मुख्य रूप से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विषयों से जुड़ी खबरों का लेखन करते हैं. सरल, तथ्यात्मक और पाठक-केंद्रित लेखन उनकी प्रमुख पहचान है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से मास्टर ऑफ आर्ट्स इन मास कम्युनिकेशन (बैच 2023–25) की डिग्री प्राप्त की है.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, रिपोर्टिंग और समसामयिक विषयों की गहन समझ विकसित की. पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके पास एक वर्ष का पेशेवर अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला के गोरखपुर एडिशन से की, जहां समाचार लेखन और रिपोर्टिंग की बारीकियों को नजदीक से सीखने और समझने का अवसर मिला. इसके बाद उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता में कदम रखते हुए प्रभात खबर डिजिटल से जुड़कर देश-विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य शुरू किया.

सत्येन्द्र की विशेष रुचि इतिहास, अंतरराष्ट्रीय संबंध, राजनीति, कूटनीति और समसामयिक घटनाक्रम से जुड़े विषयों में है. वे जटिल और गंभीर मुद्दों को भी सरल, संतुलित और विश्वसनीय तरीके से प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं. राष्ट्रीय और वैश्विक घटनाओं पर उनकी गहरी नजर रहती है तथा वे तथ्यपरक और निष्पक्ष पत्रकारिता को अपनी कार्यशैली का आधार मानते हैं. वे मूल रूप से उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के निवासी हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >