Rajasthan Weather Update: मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार, पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में 12 सितंबर से एक और नया बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है. जिससे बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी हो सकती है.
सीकर, कोटपूतली सहित इन इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना
मौसम विभाग जयपुर के अनुसार अगले 3 घंटे के दौरान सीकर, कोटपूतली-बहरोड़, जयपुर, अरवल, दौसा, सवाई माधोपुर, करौली, भरतपुर और धौलपुर जिलों और आस-पास के क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम मेघगर्जन के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है. इसके अलावा हल्की से मध्यम बारिश होने की भी संभावना है. मौसम विभाग ने इन इलाकों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.
पश्चिमी राजस्थान के इन इलाकों में कमजोर मानसून के कारण बारिश की संभावना बहुत कम
पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर संभाग के अधिकांश भागों में आगामी एक सप्ताह कमजोर मानसून परिस्थितियां दर्ज होने तथा अधिकांश स्थानों पर मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है. इस दौरान बीकानेर संभाग के जिलों में दिन के समय अपेक्षाकृत तेज सतही हवाएं 20-25 Kmph चलने की संभावना है.
ये भी पढ़ें: Weather Update : 8, 9, 10 सितंबर को देश के कई हिस्सों में बारिश, MP-Bihar समेत इन राज्यों में IMD का अलर्ट
