Rajasthan Local Body Election 2021 Results LIVE Update : निकाय चुनाव के परिणाम से पायलट-गहलोत गदगद, वसुंधरा राजे ने साधी चुप्पी, यहां देखें Final List

Rajasthan Local Body election 2021 results LIVE Update : राजस्थान में 20 जिले के 90 निकाय सीटों पर हुए चुनाव का आज परिणाम जारी हो गया है. बताया जा रहा है कि इन 90 सीटों में कांग्रेस पार्टी 45 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है. वहीं बीजेपी दूसरे नंबर की पार्टी रह गई है. बीजेपी को 30सीटों पर जीत मिली है. पंचायत चुनाव परिणाम में सबसे बड़ा झटका सचिन पायलट को लगा है. उनके गढ़ टोंक और अजमेर में कांग्रेस की हालत खराब हो गई है. राजस्थान में नगर निकाय चुनाव परिणाम से जुड़े लाइव अपडेट के लिए पेज पर बने रहिए…

Live Updates
1:42 AM. 1 Feb 21 8:12 PM. 31 Jan

गोविंद सिंह डोटासरा ने मीडिया से बातचीत की

निकाय चुनाव के परिणाम पर गोविंद सिंह डोटासरा ने मीडिया से बातचीत की. डोटासरा ने कहा कि अजय माकन जी लगातार रिपोर्ट लेते रहते हैं, माकन ने आज ही पीसीसी कार्यों की रिपोर्ट जानी, निकाय चुनाव परिणामों की भी समीक्षा होगी.

1:42 AM. 1 Feb 21 8:12 PM. 31 Jan

पायलट ने किया ट्वीट

राजस्थान निकाय चुनाव में जीत के बाद सचिन पायलट ने ट्वीट किया है. पायलट ने लिखा, ‘राज्य में हुए नगर निकाय चुनावों में विजय हासिल करने वाले समस्त कांग्रेस प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई एवं चुनावों में कड़ी मेहनत के लिए समस्त कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देता हूँ. कांग्रेस उम्मीदवारों को अपार जनसमर्थन देने के लिए समस्त मतदाताओं का आभार.

1:42 AM. 1 Feb 21 8:12 PM. 31 Jan

एनसीपी भी बीकानेर में चुनाव जीती

राजस्थान में एनसीपी भी बीकानेर में चुनाव जीती है. बीकानेर में तीन निकायों के चुनाव परिणाम जारी हो गया है. नोखा में NCP को पूर्ण बहुमत मिला है वहीं देशनोक में कांग्रेस को मामूली बढ़त हासिल हुआ है, जबकि श्रीडूंगरगढ़ में भाजपा ने क्लीन स्वीप किया है.

1:42 AM. 1 Feb 21 8:12 PM. 31 Jan

श्रीडूंगरगढ़ में डोटासरा की रणनीति फेल !

राजस्थान नगर निकाय चुनाव का परिणाम जारी हो गया है. श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका चुनाव 2021 में बीजेपी ने जीत दर्ज की है. फाइनल रिजल्ट में भाजपा को 23, कांग्रेस 14, निर्दलीय 3 उम्मीदवार जीते हैं.

1:42 AM. 1 Feb 21 8:12 PM. 31 Jan

फाइनल रिजल्ट

राजस्थान में पंचायत चुनाव का फाइनल रिजल्ट आ गया है. राज्य में 3034 पदों में से कांग्रेस 1197 पदों पर जीत दर्ज की है. वहीं 634 पदों पर निर्दलीय उम्मीदवार जीते.

1:42 AM. 1 Feb 21 8:12 PM. 31 Jan

माकन का ट्वीट

राजस्थान में निकाय चुनाव में जीत के बाद प्रभारी महासचिव अजय माकन ने ट्वीट किया. माकन ने लिखा, ‘राजस्थान से कांग्रेस के लिए अच्छी ख़बर! 90 शहरों में निकाय चुनाव के नतीजे आ गए हैं! भाजपा के गढ़ माने जाने वाले इन 90 शहरों में कांग्रेस 48 पर भाजपा से आगे! इसके अतिरिक्त 4 शहरों में निर्दलीय कांग्रेस के समर्थन में आए. 90 में से 52 नगर निकायों में बोर्ड बनने की सम्भावना!’

मुख्य बातें

Rajasthan Local Body election 2021 results LIVE Update : राजस्थान में 20 जिले के 90 निकाय सीटों पर हुए चुनाव का आज परिणाम जारी हो गया है. बताया जा रहा है कि इन 90 सीटों में कांग्रेस पार्टी 45 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है. वहीं बीजेपी दूसरे नंबर की पार्टी रह गई है. बीजेपी को 30सीटों पर जीत मिली है. पंचायत चुनाव परिणाम में सबसे बड़ा झटका सचिन पायलट को लगा है. उनके गढ़ टोंक और अजमेर में कांग्रेस की हालत खराब हो गई है. राजस्थान में नगर निकाय चुनाव परिणाम से जुड़े लाइव अपडेट के लिए पेज पर बने रहिए…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >