Assembly Elections 2023: राजस्थान की लक्ष्मणगढ़ सीट पर गोविंद सिंह डोटासरा ने सुभाष महरिया को हराया

Assembly Election 2023 - प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को राजस्थान की लक्ष्मणगढ़ सीट पर उनके साथी सुभाष महरिया ने चुनौती पेश की. भाजपा के टिकट पर सुभाष महरिया लक्ष्मणगढ़ से मैदान में थे, जो इस साल कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए थे. डोटासरा जीते, महरिया हार गए.

By Rajeev Kumar | December 3, 2023 11:57 AM

Laxmangarh Assembly Seat Rajasthan Result 2023 BJP Subhash Maharia Congress Govind Singh Dotasara : राजस्थान की लक्ष्मणगढ़ विधानसभा सीट सीकर लोकसभा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में आती है. इस सीट पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और भाजपा के सुभाष महारिया के बीच मुकाबला हुआ. लक्ष्मणगढ़ से कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने जीत हासिल कर ली है. उन्होंने भाजपा के सुभाष महरिया को 18,970 वोटों से हराया है. कांग्रेस प्रत्याशी गोविंद सिंह डोटासरा को कुल 113304 वोट मिले. वहीं, बीजेपी के उम्मीदवार सुभाष महरिया को 94334 वोट मिले.

Congress vs BJP : गोविंद सिंह डोटासरा के सामने सुभाष महरिया की चुनौती

कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के सामने राजस्थान की लक्ष्मणगढ़ सीट पर उनके ही पुराने साथी सुभाष महरिया ने चुनौती दी. भाजपा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और तीन बार के सांसद सुभाष महरिया को लक्ष्मणगढ़ निर्वाचन क्षेत्र से मैदान में उतारा था, जो इस साल की शुरुआत में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे.

Also Read: Rajasthan Election: कौन हैं कांग्रेस नेता गोविंद सिंह डोटासरा, क्या है उनसे जुड़ा विवाद?

जाट मतदाताओं को लुभाने में कौन होगा कामयाब?

लक्ष्मणगढ़ सीट की लड़ाई जाट राजनीति के ताज की लड़ाई भी कही जाती रही है. लक्ष्मणगढ़ में जाट मतदाताओं की संख्या 92,000 के आसपास है, जो शेखावटी क्षेत्र में राजनीतिक रूप से बड़े मायने रखती है. इस चुनाव में भाजपा और कांग्रेस, दोनों ही पार्टियों ने जाट मतदाताओं को लुभाने की पूरी कोशिश की है. गोविंद सिंह डोटासरा कांग्रेस पार्टी में फिलहाल एक प्रमुख जाट नेता हैं और उनके सामने चुनाव लड़ रहे सुभाष महरिया भी जाट नेता हैं. ऐसे में यह लड़ाई बड़ी रोचक रही.

Next Article

Exit mobile version