Rajasthan Weather Today: राजस्थान में तूफानी बारिश का अलर्ट, 70 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; जानें किन जिलों में बरसेगा पानी

राजस्थान में मानसून की सक्रियता के चलते मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक बारिश जारी रहने की संभावना जताई है. 14 सितंबर को कई जिलों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

Rajasthan Weather Today: राजस्थान में मानसून सक्रिय है. अगले कुछ दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है. भारत मौसम विज्ञान विभाग( IMD) के मुताबिक, 14 सितंबर को भरतपुर, भीलवाड़ा, बाड़मेर, बूंदी, बारां, उदयपुर, जयपुर, झुंझुनू, झालावाड़, अलवर, चूरू, करौली, दौसा, कोटा और जैसलमेर में आंधी के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है. इस दौरान तेज हवाओं के झोंके चल सकते हैं.

60 से 70 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश और उससे सटे उत्तर विदर्भ के ऊपर बना लो प्रेशर एरिया राजस्थान की ओर बढ़ रहा है. इसके असर से पूर्वी और दक्षिणी राजस्थान में 14 सितंबर को बारिश की गतिविधियां तेज रहने की संभावना है. कई इलाकों में 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.

इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

अजमेर, भरतपुर, उदयपुर, जयपुर, भीलवाड़ा, सवाई माधोपुर, बारां, कोटा, पाली और बीकानेर में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के अनुसार इन क्षेत्रों में मेघगर्जन और तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है. लोगों को मौसम खराब होने के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

उदयपुर संभाग में 15 सितंबर तक बारिश

उदयपुर संभाग और आसपास के जिलों में 13 से 15 सितंबर के बीच कहीं-कहीं मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है. लगातार बारिश के चलते निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन सकती है. प्रशासन और स्थानीय लोगों को मौसम की स्थिति पर नजर रखने की सलाह दी गई है.

पश्चिमी राजस्थान में भी बदलेगा मौसम

पश्चिमी राजस्थान के बालोतरा, बाड़मेर, जालोर, जोधपुर, नागौर और पाली में भी मेघगर्जन, बारिश और वज्रपात की संभावना जताई गई है. मौसम के इस बदलाव का असर तापमान पर भी देखने को मिल सकता है.

जयपुर में आज 31 डिग्री रहेगा तापमान

जयपुर में 14 सितंबर को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. राजधानी में भी बादल छाने, बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना बनी हुई है.

श्रीगंगानगर रहा सबसे गर्म

राजस्थान में बीते दिन सर्वाधिक अधिकतम तापमान श्रीगंगानगर में 39.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मानसून की सक्रियता के बावजूद पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में गर्मी का असर बना हुआ है.

ये भी पढ़ें: Rajasthan Weather Today : राजस्थान में आज बदलेगा मौसम का मिजाज, 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; 40 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सत्येन्द्र गिरि

सत्येन्द्र गिरि प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वे मुख्य रूप से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विषयों से जुड़ी खबरों का लेखन करते हैं. सरल, तथ्यात्मक और पाठक-केंद्रित लेखन उनकी प्रमुख पहचान है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से मास्टर ऑफ आर्ट्स इन मास कम्युनिकेशन (बैच 2023–25) की डिग्री प्राप्त की है.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, रिपोर्टिंग और समसामयिक विषयों की गहन समझ विकसित की. पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके पास एक वर्ष का पेशेवर अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला के गोरखपुर एडिशन से की, जहां समाचार लेखन और रिपोर्टिंग की बारीकियों को नजदीक से सीखने और समझने का अवसर मिला. इसके बाद उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता में कदम रखते हुए प्रभात खबर डिजिटल से जुड़कर देश-विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य शुरू किया.

सत्येन्द्र की विशेष रुचि इतिहास, अंतरराष्ट्रीय संबंध, राजनीति, कूटनीति और समसामयिक घटनाक्रम से जुड़े विषयों में है. वे जटिल और गंभीर मुद्दों को भी सरल, संतुलित और विश्वसनीय तरीके से प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं. राष्ट्रीय और वैश्विक घटनाओं पर उनकी गहरी नजर रहती है तथा वे तथ्यपरक और निष्पक्ष पत्रकारिता को अपनी कार्यशैली का आधार मानते हैं. वे मूल रूप से उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के निवासी हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >