राजस्थान में तेंदुए ने सरकारी स्कूल को बनाया अपना घर, डर के साये में जी रहे बच्चे

राजस्थान के कोटा में तेंदूए का आतंक बढ़ता ही जा रहा है. जहां तेंदूए ने सरकारी स्कूल को अपना घर बना लिया. जिसकी वजह से वहां पढ़ने वाले बच्चों को सामुदायिक केंद्रों में पढ़ने के लिए जाना पड़ रहा है.

राजस्थान के कोटा में एक सरकारी स्कूल नांता महल में बीते एक हफ्ते पहले घुसा तेंदुआ अब भी पुराने भवन में ही रह रहा है. इससे आसपास के लोगों में डर का माहौल है. वहीं वहां पढ़ने वाले बच्चे सामुदायिक केंद्रों में पढ़ने के लिए मजबूर है. रणथंभौर नेशनल पार्क (Ranthambore National Park) की एक टीम तेंदुए को ट्रेंकुलाइज और रेस्क्यू करने के लिए कोटा पहुंची. हालांकि, ऐसा कुछ भी नहीं हो पाया, क्योंकि विभाग को तेंदुआ कहीं दिखा ही नहीं. वन विभाग के एक कर्मचारी ने कहा, ”टीम रात में भी निगरानी करेगी और कर्मियों को इमारत के बाहर तैनात किया जाएगा.”

अलर्ट मोड पर है वन विभाग

वन विभाग की टीम ने पहले तेंदुए की हरकत को रिकॉर्ड करने के लिए ट्रैप कैमरे और पिंजरा लगाया था. टीम की ओर से जानवर को पकड़ने में नाकाम रहने के बाद उसे ट्रेंकुलाइज करने का फैसला लिया गया. एक स्टाफ सदस्य ने कहा, “पिंजरों का स्थान बदल दिया गया था, लेकिन तेंदुआ एक शर्मीला और बुद्धिमान जानवर है, जिसकी वह से वह ट्रैप में नहीं फंसा. अब एकमात्र विकल्प जानवर को सुरक्षित रूप से बचाना है.”

ट्रेंकुलाइज करने से बच रहा है वन विभाग

एक सूत्र ने कहा कि विभाग यह जानने के बाद कि तेंदुआ मादा है, उसे ट्रेंकुलाइज करने से बच रहा है. “एक संभावना है कि तेंदुआ गर्भवती भी हो सकती है. इसके अलावा, पुरानी विरासत इमारत बहुत बड़ी है और अगर वन विभाग चूक जाता है, तो तेंदुए को बाहर लाना काफी कठिन कार्य होगा.”

Also Read: Kanpur News: जंगल से आबादी के बीच पहुंचा तेंदुआ, वन विभाग का हर प्रयास हो रहा असफल, शहर में दहशत
सामुदायिक केंद्रों में पढ़ रहे है बच्चें

स्टाफ के सदस्यों ने आगे आरोप लगाया कि स्थानीय लोग बचाव अभियान चलाने के लिए जानवर और टीम को परेशान कर रहे हैं. “पड़ोस के घर तेज संगीत बजा रहे हैं, ताकि तेंदुआ उनके परिसर में प्रवेश न करे. सभी लोग किसी न किसी तरह से तेंदुए को परेशान कर रहे है. हर रोज अगर ऐसा होता रहेगा तो जानवर को पकड़ने में काफी मुश्किल होगी. इधर स्कूल प्रशासन सामुदायिक केंद्रों में बच्चों की कक्षाएं लगा रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >