राजस्थान में चार लोग कोरोना पॉजिटिव, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बोले : सरकार राज्य में कर्फ्यू नहीं लगायेगी

four positive cases of coronavirus in rajasthan, chief minister says will not impose curfew in state जयपुर : राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सभी धर्मगुरुओं, विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधियों तथा सभी विपक्षी दलों के नेताओं से प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने में राज्य सरकार का सहयोग करने की अपील की. राज्य में चार लोग कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं.

जयपुर : राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सभी धर्मगुरुओं, विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधियों तथा सभी विपक्षी दलों के नेताओं से प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने में राज्य सरकार का सहयोग करने की अपील की. राज्य में चार लोग कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं.

श्री गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार कोरोना वायरस का प्रसार रोकने के लिए कर्फ्यू नहीं लगायेगी, लेकिन लोगों को स्वयं ऐसा व्यवहार करना होगा जैसे कि कर्फ्यू लगा है. किसी धार्मिक स्थल पर ताला नहीं लगे, लेकिन धर्मगुरु और समुदाय के पदाधिकारी ऐसा माहौल बनाएं कि श्रद्धालु स्वयं धर्मस्थलों पर नहीं आयें.

श्री गहलोत ने विपक्षी दलों के नेताओं और धर्मगुरुओं तथा विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधियों के साथ बैठकों में कहा कि यदि प्रदेश की जनता अगले 15-20 दिन तक सामाजिक व्यवहार कम रखेगी और भीड़ वाले स्थानों पर जाने से बचेगी, तो हम इस बीमारी से जीत जायेंगे.

मुख्यमंत्री के अनुरोध पर विभिन्न संप्रदायों के धर्मगुरुओं और प्रतिनिधियों ने एक संयुक्त अपील जारी की, जिसमें प्रदेश को कोरोना वायरस की महामारी से बचाने के लिए 31 मार्च तक धार्मिक स्थलों पर एकत्र न होने और यथासंभव अपने घरों से ही ईश्वर की प्रार्थना करने का संदेश दिया गया है.

भाजपा के नेता गुलाब चंद कटारिया, भाजपा विधायक कालीचरण सराफ और माकपा, भाकपा, आम आदमी पार्टी सहित अन्य पार्टियों के नेताओं ने बैठक में भाग लिया. धर्मगुरुओं ने भी मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य सरकार और चिकित्सकों द्वारा कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए किये गये प्रयासों की सराहना की.

ट्रेन रद्द, पर्यटन स्थल बंद

कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे ने अंबाला-गंगानगर-अंबाला एक्सप्रेस ट्रेन को 18 से 30 मार्च तक के लिए रद्द कर दिया है. वहीं, जयपुर के पर्यटक स्थल सिटी पैलेस म्यूजियम, जयगढ़ किला, आमेर महल और शीलामाता के मंदिर को भी पर्यटकों के लिए 31 मार्च तक बंद कर दिया गया है.

पायलट ने जन-सुनवाई 31 तक टाली

कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष और उप-मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने अपने निवास और पार्टी मुख्यालय पर होने वाली जन-सुनवाई को 31 मार्च तक रद्द कर दिया है. वहीं, ईरान से जैसलमेर के सेना के केंद्र में पहुंचे तीन लोगों की जांच नेगेटिव पायी गयी है.

कोरोना की ताजा स्थिति

एक अधिकारी ने बताया कि तीनों लोगों में कोरोना वायरस के लक्षण पाये जाने पर नमूनों को जांच के लिए भेजा गया था. अन्य सभी लोग स्वस्थ हैं और उन्हें जैसलमेर में पृथक रखा गया है.

अब तक राज्य में 467 नमूनों की जांच की गयी है. उनमें से चार लोग पॉजिटिव पाये गये हैं, जबकि 445 नेगेटिव और 18 नमूनों की जांच रिपोर्ट आनी बाकी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >