Rajasthan Nikay Chunav Result: निकाय चुनाव में BJP का 309 में से 163 सीटों पर कब्जा, कांग्रेस को मिली 103 सीटें

राजस्थान के 309 नगरीय निकायों के चुनाव परिणाम घोषित हो गए हैं. भारतीय जनता पार्टी ने 163 सीटों पर जीत दर्ज कर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. कांग्रेस ने 103 सीटें जीतीं.

राजस्थान नगर निकाय चुनाव के नतीजों में भारतीय जनता पार्टी ने बड़ी जीRajasthan Nikay Chunav Result: निकाय चुनाव में BJP ने 309 में से 163 सीटों पर कब्जा, कांग्रेस को मिली 103 सीटेंत दर्ज की है. 309 नगरीय निकायों में बीजेपी ने 163 सीटों पर जीत हासिल की है. वहीं कांग्रेस को 103 सीटें मिली हैं, जबकि निर्दलीय उम्मीदवारों ने 43 सीटों पर कब्जा जमाया है. नतीजों में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है.

सुबह 8 बजे से शुरू हुई मतगणना

राजस्थान में नगर निकाय चुनावों की मतगणना सोमवार सुबह 8 बजे से शुरू हुई. शुरुआती नतीजों में बीजेपी ने बढ़त बनाई और कई निकायों में पार्टी के उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की. दूसरी ओर कांग्रेस भी कई सीटों पर बीजेपी को टक्कर देती नजर आई.

309 नगरीय निकायों में हुआ चुनाव

राज्य निर्वाचन आयोग ने राजस्थान के 309 नगरीय निकायों में चुनाव दो चरणों में कराया था. इनमें नगर निगम, नगर परिषद और नगरपालिका शामिल हैं. दोनों चरणों के मतदान के बाद अब चुनाव परिणाम सामने आ रहे हैं. कुल 10,167 वार्डों के लिए मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया.

9 और 11 सितंबर को हुई वोटिंग

पहले चरण में 9 सितंबर 2026 को 162 नगरीय निकायों के लिए मतदान कराया गया था. इसके बाद 11 सितंबर को दूसरे चरण में 147 निकायों के लिए वोट डाले गए. दूसरे चरण में जयपुर, जोधपुर, कोटा, उदयपुर, अजमेर और बीकानेर जैसे प्रमुख शहरों के नगर निगम भी शामिल रहे.

21 सितंबर को होगा मेयर और चेयरमैन का चुनाव

नगर निकाय चुनाव के परिणाम घोषित होने के बाद अब 21 सितंबर 2026 को महापौर, नगर परिषद सभापति और नगरपालिका चेयरमैन के पदों के लिए चुनाव प्रक्रिया आयोजित की जाएगी. ऐसे में बीजेपी की इस जीत से मेयर और चेयरमैन जैसे महत्वपूर्ण पदों पर उनकी दावेदारी बहुत मजबूत हो गई है.

ये भी पढ़ें: Rajasthan Weather Today : राजस्थान में आज बदलेगा मौसम का मिजाज, 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; 40 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सत्येन्द्र गिरि

सत्येन्द्र गिरि प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वे मुख्य रूप से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विषयों से जुड़ी खबरों का लेखन करते हैं. सरल, तथ्यात्मक और पाठक-केंद्रित लेखन उनकी प्रमुख पहचान है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से मास्टर ऑफ आर्ट्स इन मास कम्युनिकेशन (बैच 2023–25) की डिग्री प्राप्त की है.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, रिपोर्टिंग और समसामयिक विषयों की गहन समझ विकसित की. पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके पास एक वर्ष का पेशेवर अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला के गोरखपुर एडिशन से की, जहां समाचार लेखन और रिपोर्टिंग की बारीकियों को नजदीक से सीखने और समझने का अवसर मिला. इसके बाद उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता में कदम रखते हुए प्रभात खबर डिजिटल से जुड़कर देश-विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य शुरू किया.

सत्येन्द्र की विशेष रुचि इतिहास, अंतरराष्ट्रीय संबंध, राजनीति, कूटनीति और समसामयिक घटनाक्रम से जुड़े विषयों में है. वे जटिल और गंभीर मुद्दों को भी सरल, संतुलित और विश्वसनीय तरीके से प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं. राष्ट्रीय और वैश्विक घटनाओं पर उनकी गहरी नजर रहती है तथा वे तथ्यपरक और निष्पक्ष पत्रकारिता को अपनी कार्यशैली का आधार मानते हैं. वे मूल रूप से उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के निवासी हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >