राजस्थान में लम्पी वायरस से मवेशियों की मौत के विरोध में BJP का जोरदार प्रदर्शन, पुलिस से भी हुई झड़प

लंपी वायरस से पशुओं की हो रही मौत का मुद्दा उठाकर बीजेपी अशोक गहलोत सरकार को घेरने में लगी है. प्रदर्शनकारी नेताओं में बीजेपी के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया भी शामिल है. आज बीजेपी ने विधानसभा कूच का प्रोग्राम बनाया था लेकिन, पुलिस ने बैरिकेटिंग लगाकर उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया.

BJP Protest Rajasthan: राजस्थान में लंपी वायरस से मवेशियों की मौत के विरोध में जयपुर में बीजेपी जोर-शोर से प्रदर्शन कर रही है. मंगलवार को बीजेपी नेता और कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर गहलोत सरकार के खिलाफ हल्ला बोल पर आमादा हो गये. इसी कड़ी में विरोध को लेकर जब बीजेपी नेता और कार्यकर्ता विधानसभा कूच करने वाले थे तो पुलिस से उनकी झड़प भी हुई.

लंपी वायरस को लेकर बीजेपी का हल्ला बोल: गौरतलब है कि लंपी वायरस से पशुओं की हो रही मौत का मुद्दा उठाकर बीजेपी अशोक गहलोत सरकार को घेरने में लगी है. प्रदर्शनकारी नेताओं में बीजेपी के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया भी शामिल है. आज बीजेपी ने विधानसभा कूच का प्रोग्राम बनाया था लेकिन, पुलिस ने बैरिकेटिंग लगाकर उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया.

बीजेपी कार्यकर्ता और पुलिस में जमकर हुई झड़प: प्रदर्शन के दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़प भी देखने को मिली. बीजेपी कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पुलिस ने रास्ते पर बेरिकेटिंग कर दी. जिसकी बीजेपी कार्यकर्ताओं विरोध करते हुए बेरिकेटिंग तोड़ दी. जिसके बाद पुलिस और बीजेपी कार्यकर्ताओं में झड़प हुई. वहीं, विरोध प्रदर्शन को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है.

कांग्रेस का होगा सफाया- पूनिया: इधर, बीजेपी ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा है. अपने संबोधन में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा कि पूरे मामले में प्रदेश सरकार का रवैया गैर जिम्मेदाराना रहा है. उन्होंने कहा कि राजस्थान और भारत से कांग्रेस का सफाया हो जाएगा.

लंपी वायरस से मर रहे हैं जानवर: बता दें, लंपी वायरस से राजस्थान समेत देश के कई और राज्यों में मवेशियों की मौत हो रही है. लंपी वायरस का अच्छा खासा प्रभाव राजस्थान में दिख रहा है, प्रदेश में इस जानलेवा वायरस के कारण हजारों पशुओं की मौत हो चुकी है.

Also Read: अमित शाह के आने से पहले गरजे गिरिराज सिंह, बोले-भारत को गजवा ए हिंद बनाने की हो रही साजिश

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >