राजस्थान में कोविड-19 के 30 नये मामले, कुल संख्या 413

30 fresh cases of coronavirus infection in rajasthan जयपुर : राजस्थान में कोरोना वायरस के 30 नये मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या गुरुवार (9 अप्रैल, 2020) को बढ़कर 413 हो गयी. अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) रोहित कुमार सिंह ने बताया कि झालावाड़ से सात, झुंझुनूं से सात, टोंक से सात, बांसवाड़ा से दो, पोकरण-जैसलमेर से पांच, बाड़मेर में दो और व्यक्ति को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है.

जयपुर : राजस्थान में कोरोना वायरस के 30 नये मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या गुरुवार (9 अप्रैल, 2020) को बढ़कर 413 हो गयी. अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) रोहित कुमार सिंह ने बताया कि झालावाड़ से सात, झुंझुनूं से सात, टोंक से सात, बांसवाड़ा से दो, पोकरण-जैसलमेर से पांच, बाड़मेर में दो और व्यक्ति को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है.

उन्होंने बताया कि इनमें से अधिकतर रोगी पहले से ही संक्रमित पाये गये व्यक्ति के संपर्क में थे, या जिन्होंने हाल फिलहाल कहीं की यात्रा की है. वहीं, बाड़मेर के दो मामलों में अभी ब्योरा लिया जा रहा है. इसके पहले, बुधवार को प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 40 नये मामले सामने आये थे.

बुधवार को जयपुर में सबसे ज्यादा 23 नये मामले सामने आये. वहीं, बीकानेर में छह, कोटा में पांच, जोधपुर, झुंझुनूं, करौली तथा बांसवाड़ा में एक-एक नया मामला आया. जयपुर के नये मामलों में से 13 तबलीगी जमात से जुड़े लोग हैं और इनमें नौ कर्नाटक के भागलकोट के हैं.

बीकानेर में सभी पांचों नये मामले उस बुजुर्ग महिला के परिवार से है, जिसकी संक्रमण के चलते मौत हो चुकी है. अब तक के कुल संक्रमित मामलों में दो लोग इटली के नागरिक हैं. वहीं, 36 लोग वे हैं, जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर एवं जयपुर में रखा गया है.

इस बीच, राज्य सरकार जयपुर के रामगंज इलाके में हालात पर काबू पाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही. श्री सिंह ने बताया कि 266 टीमों ने 22,022 घरों में 1,16,773 लोगों का सर्वेक्षण किया है. इस इलाके में बेमियादी कर्फ्यू लगा हुआ है और अधिकारियों का कहना है कि वे हालात सुधारने के लिए अपने प्रयासों में कोई कसर बाकी नहीं रख रहे.

उल्लेखनीय है कि पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के देश भर में 540 नये मामले सामने आये हैं. इस दौरान 17 मौतें हुई हैं. भारत में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या बढ़कर 5,734 हो गयी है. इसमें 5095 सक्रिय मामले हैं, जबकि 473 लोग या तो ठीक हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है. कुल संख्या में 166 लोगों की मौत हो चुकी है. स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने गुरुवार (9 अप्रैल, 2020) की सुबह यह जानकारी दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >