Rourkela news: बंडामुंडा में हल्दी से बनी माता श्रीश्री नुकलम्मावारी की मूर्ति को कराया नगर भ्रमण, दिखा उत्साह

Rourkela news: बंडामुंडा बी सेक्टर में श्रीश्री नुकलम्मावारी माता की पूजा को लेकर सोमवार शाम भव्य शोभायात्रा निकाली गयी.

Rourkela news: बंडामुंडा बी सेक्टर में श्रद्धा और भक्ति के साथ सोमवार को नौ दिवसीय श्रीश्री नुकलम्मावारी माता की पूजा शुरू हुई. माता की पूजा को लेकर कमेटी की ओर से आकर्षक और भव्य पंडाल का निर्माण किया गया है. जहां पहुंच कर श्रद्धालु मां की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं.

हल्दी से तैयार माता की मूर्ति की हुई पूजा

सोमवार शाम डुमेरता स्थित तालाब के पास पारंपरिक रीति-रिवाज के अनुसार पूजा शुरू हुई. हल्दी से माता की मूर्ति तैयार की गयी. इसके बाद गाजे-बाजे की धुन पर भक्तिमय माहौल में शोभायात्रा निकालकर मूर्ति पूजास्थल तक लायी गयी. श्रद्धालुओं ने माता को पूरे रेलवे क्षेत्र में भ्रमण कराया, जिससे माहौल भक्तिमय हो उठा. बी सेक्टर पहुंचने के बाद माता की मूर्ति को पंडाल में विराजमान कराया गया. कॉलोनी में घरों के सामने विशेष रूप से रंगोली बनायी गयी और नीम की पत्तियां बिछाकर वातावरण को पवित्र और पारंपरिक स्वरूप दिया गया.

पोथराजू के घरों से तैयार होकर आता है विशेष भोग

इस पूजा की एक विशेष परंपरा है, जिसमें मां को अर्पित किया जाने वाले भोग ‘पोथराजू’ के घर से तैयार करके लाया जाता है. नौ सदस्यीय पोथराजू दल पूरे नौ दिनों तक मंदिर परिसर में ही निवास करता है, जिसमें शुरुआत और विसर्जन का एक-एक दिन भी शामिल है. प्रतिदिन सुबह और शाम भोग पहले माता को अर्पित किया जाता है, उसके बाद पोथराजू सदस्य उसे ग्रहण करते हैं.

गर्मी में फैलने वाले रोग से बचाव को होती है पूजा

पूजा के प्रथम दिन महिलाओं द्वारा घर से लायी गयी हल्दी को पुजारी को समर्पित किया गया, जिसके बाद खड़गपुर से आये पुजारी पार्थसारथी ने उसी हल्दी से माता के विभिन्न स्वरूपों की प्रतिमाएं बनाकर विधिवत पूजा-अर्चना की. धार्मिक मान्यता के अनुसार, गर्मी के मौसम में फैलने वाले विभिन्न रोगों से बचाव के लिए दक्षिण भारतीय समुदाय द्वारा हर वर्ष हल्दी और नीम की पत्तियों से माता के स्वरूपों की पूजा की जाती है. यही कारण है कि इस पूजा का विशेष धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व है.

राउरकेला : सोलापुरी माता के दर्शन-पूजन को उमड़ रही भक्तों की भीड़

रेलवे कॉलोनी स्थित सोलापुरी माता मंदिर में सोलापुरी पूजा में माता का दर्शन-पूजन करने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ रही है.खासकर शाम के समय माता की आरती के दौरान भारी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंच रहे हैं. भक्तों की भीड़ को देखते हुए पूजा कमेटी व स्थानीय पुलिस-प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किये गये हैं. यह पूजा 19 अप्रैल तक चलेगी. सोलापुरी माता मंदिर के पास एक मिनी मेला भी लगाया गया है. इसमें मनिहारी सामग्री से लेकर खिलौना की दुकाने लगी हैं. इसके अलावा छोटे-छोटे झूले भी मेला में बच्चों को खासा आकर्षित कर रहे हैं. इस पूजा में माता का दर्शन करने के लिए राउरकेला के सेक्टर इलाके से लेकर बंडामुंडा, बिसरा, वेदव्यास, लाठीकटा, पानपोष, बिरमित्रपुर व अन्य स्थानों से भक्तों की भीड़ जुट रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >