Jharsuguda News: 21 किलो गांजा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, देसी पिस्तौल, कारतूस व नकद जब्त

Jharsuguda News: झारसुगुड़ा की पुलिस ने सीनापाली चौक के पास से दो गांजा तस्करों समेत तीन को गिरफ्तार किया है.

Jharsuguda News: झारसुगुड़ा पुलिस को नशा मुक्त ओडिशा अभियान में सफलता मिली है. झारसुगुड़ा एसपी के निर्देश पर बनहरपाली पुलिस ने मंगलवार रात नाइट पेट्रोलिंग करते हुए बनहरपाली थाना अंतर्गत सीनापाली चाैक से दो लोगों को गिरफ्तार किया. आरोपियों की पहचान उक्त थाना क्षेत्र के 32 वर्षीय कमालुदीन और 30 वर्षीय सुरेश सिंह के रूप में हुई हैं. दोनों एक बाइक पर 21 किलो 94 ग्राम गांजा लेकर आ रहे थे.

4.87 लाख रुपये किये गये जब्त

इस छापेमारी में पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से एक देसी पिस्तौल और पांच जिंदा कारतूस भी जब्त की हैं. साथ ही उनसे मिली जानकारी के आधार पर मुख्य सप्लायर 22 वर्षीय नरेंद्र प्रसाद बैश को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. इन सभी के पास से कुल 4 लाख 87 हजार 990 रुपये जब्त किये गये हैं. बनहरपाली थाना में केस नंबर 107 के तहत मामला दर्ज कर सभी आरोपियों को काेर्ट चालान किया गया है. गुरुवार शाम स्थानीय एसडीपीओ ऑफिस में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसडीपीओ चिंतामणि प्रधान ने यह जानकारी दी.

लाठीकटा : देवगांव में 22 बोतल बीयर के साथ दो गिरफ्तार

जलदा पुलिस चौकी की टीम ने गुरुवार रात पेट्रोलिंग के दौरान बीयर की 22 बोतलों के साथ दो आरोपियों को पकड़ा है. दोनों अवैध रूप से बीयर बिचने जा रहे थे. मादक पदार्थ जब्त करने के बाद दोनों को नोटिस देकर छोड़ दिया गया है. जानकारी के अनुसार, रघुनाथपाली थाना प्रभारी के निर्देश पर पुलिस चौकी अधिकारी दीपुन दलाई और चार अन्य पुलिसकर्मी गुरुवार रात देवगांव डीएस मार्केट में गश्त कर रहे थे. तभी अमित सिंघल (39) और केशव सिंघल (34) संदिग्ध रूप से एक प्लास्टिक बैग में 11-11 बोतल स्ट्रांग बीयर लेकर जा रहे थे. पुलिस ने पकड़कर दोनों से पूछताछ की. पता चला कि दोनों ने इसे बेचने के मकसद से एक विदेशी शराब की दुकान से खरीदा था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >