Rourkela News: विमान दुर्घटना के बाद भुवनेश्वर-राउरकेला के बीच घटी यात्रियों की संख्या

Rourkela News: 10 जनवरी को विमान की दुर्घटना के बाद से राउरकेला-भुवनेश्वर रूट पर यात्रियों की संख्या घट गयी है.

Rourkela News: राउरकेला में विमान दुर्घटना के बाद भुवनेश्वर-राउरकेला के बीच यात्रियों की संख्या घटने लगी है. इंडिया वन एयर की विमान सेवा जहां पिछले सप्ताह दो दिन बंद रही, वहीं बुधवार को भी कोई यात्री राउरकेला से भुवनेश्वर के लिए नहीं गया है. दुर्घटना के बाद नौ सीटर विमान में जाने से यात्री कतराने लगे हैं.

दो पायलट और चार यात्री हुए थे घायल

10 जनवरी को भुवनेश्वर से आ रहा यह विमान राउरकेला के जलदा पुलिस चौकी अंचल के कंसर गांव में गड़ियाटोली के पासदुर्घटनाग्रस्त हो गया था. इस दुर्घटना में दो पायलट और चार यात्री गंभीर रूप से घायल हो गये थे. बाद में एक यात्री की इलाज के दौरान मौत हो गयी ती. इस दुर्घटना के बाद विमान सेवा निलंबित नहीं की गयी थी, लेकिन यात्रियों की संख्या में कमी आयी है. कुछ दिनों में चार यात्री यात्रा करते थे, तो कुछ दिनों में तीन. पिछले सप्ताह में दो दिनों के लिए उड़ानें निलंबित थीं. वहीं बुधवार को भी उड़ान रद्द रही.

2023 में राउरकेला-भुवनेश्वर के बीच शुरू हुई थी विमान सेवा

ओडिशा सरकार ने 2023 में राउरकेला में हॉकी विश्वकप की मेजबानी की थी. इस विश्व कप को लेकर उड़ान योजना के तहत एलायंस एयर का एटीआर-72 विमान भुवनेश्वर और राउरकेला के बीच संचालित हो रहा था. यह विमान राउरकेला से प्रतिदिन 40 से 45 यात्रियों को ले जाता था. इसी तरह भुवनेश्वर से 30 से अधिक यात्री यहां आते थे. इसके बाद भी उड़ान सेवा समय-समय पर निलंबित होती रही. इसके बाद भी यात्री हवाई यात्रा को प्राथमिकता देते थे. लेकिन, 28 मई, 2025 से यह सेवा अचानक निलंबित कर दी गयी. जिससे एक बार फिर उड़ान सेवा शुरू कराने को लेकर विभिन्न संगठनों ने प्रक्रिया शुरू करने की मांग की और हवाई अड्डे के सामने विरोध प्रदर्शन किया गया. मुख्यमंत्री और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री को भी पत्र लिखा गया था. लगभग सात महीने तक उड़ानें बंद रहने के बाद इंडिया वन एयर की नौ सीटों वाली विमान सेवा 05 दिसंबर, 2025 को शुरू हुई थी.

राउरकेला एयरपोर्ट को पुन: मिल सकती है एलायंस एयर की सेवा

इधर, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राज्य सरकार ने फिर से एलायंस एयर एटीआर-72 विमान सेवा राउरकेला-भुवनेश्वर-कोलकाता के बीच संचालित करने की तैयारी शुरू कर दी है तथा इसके लिए एलायंस एयर कंपनी से बातचीत होने की सूचना है. जिससे आगामी दिनों में पुन: एलायंस एयर की एटीआर-72 विमान सेवा राउरकेला-भुवनेश्वर-कोलकाता के बीच शुरू होने की संभावना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >