Rourkela news: आरएसपी के मेल-मिलाप कार्यक्रम में ग्रामीणों से योजनाओं का लाभ उठाने का किया आह्वान

Rourkela news: आरएसपी का मेल मिलाप कार्यक्रम बिसरा प्रखंड की भालुलता ग्राम पंचायत में आयोजित हुआ. इसमें ग्रामीण शामिल हुए.

Rourkela news: राउरकेला इस्पात संयंत्र (आरएसपी) के सीएसआर विभाग की ओर से बिसरा प्रखंड की भालुलता ग्राम पंचायत स्थित पंचायत कार्यालय में ‘मेल-मिलाप’ नामक एक आपसी संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. महाप्रबंधक प्रभारी (सीएसआर) मुनमुन मित्रा एवं सरपंच (भालुलता जीपी) बिच्छा मिंज ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की. इस अवसर पर महाप्रबंधक (सीएसआर) विभाबसु मलिक, उप महाप्रबंधक (सीएसआर) पी साहू, अध्यक्ष (ब्लॉक लेवल फेडरेशन, बिसरा प्रखंड) बरदानी टोप्पो, समिति सदस्य (बिसरा प्रखंड) सुनीता मिंज तथा अन्य सीएसआर एवं सरकारी अधिकारी उपस्थित थे.

एसएचजी के प्रतिनिधि, कम्युनिटी रिसोर्स पर्सन, बीएलएफ एवं पीआरआइ सदस्यों ने भाग लिया

कार्यक्रम में बिसरा प्रखंड के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायतों के स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) के प्रतिनिधि, कम्युनिटी रिसोर्स पर्सन, बीएलएफ एवं पीआरआइ सदस्यों ने भाग लिया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुनमुन मित्रा ने समुदाय के साथ साझेदारी में सीएसआर पहलों को लागू करने तथा सतत एवं समावेशी विकास सुनिश्चित करने हेतु सरकारी परियोजनाओं का लाभ उठाने पर जोर दिया. सरपंच ने आरएसपी-सीएसआर की पहलों की सराहना की तथा क्षेत्र में चल रही विकास गतिविधियों की जानकारी दी. वहीं बीएलएफ अध्यक्ष ने समुदाय केंद्रित विभिन्न आजीविका परियोजनाओं तथा सरकार की ग्रामीण विकास योजनाओं के साथ अभिसरण (कन्वर्जेंस) से होने वाले लाभों की विस्तार से जानकारी दी. इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि भविष्य में किए जाने वाले सीएसआर हस्तक्षेप ग्रामीणों की वास्तविक आवश्यकताओं के अनुरूप हों और सामुदायिक भागीदारी के माध्यम से उनका प्रभावी कार्यान्वयन हो सके.

सीएसआर परियोजनाओं के लिए प्राथमिकता वाले क्षेत्रों का दिया सुझाव

सत्र में जीवंत संवादात्मक चर्चाएं हुईं और प्रपत्र भरकर एक संरचित आवश्यकता मूल्यांकन अभ्यास किया गया, जिससे सीएसआर टीम को स्थानीय क्षेत्र में महत्वपूर्ण विकासात्मक आवश्यकताओं की पहचान करने में मदद मिलेगी. प्रतिभागियों ने पहले किये गये विकास कार्यों पर अपनी प्रतिक्रिया साझा की और आगामी सीएसआर परियोजनाओं के लिए प्राथमिकता वाले क्षेत्रों का सुझाव भी दिया. कार्यक्रम के प्रारंभ में बी. मलिक ने उपस्थितजनों का स्वागत करते हुए सीएसआर गतिविधियों का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया. पी. साहू ने औपचारिक धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया. अनुभाग अधिकारी (सीएसआर) बी एक्का ने कार्यक्रम का समन्वय किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By BIPIN KUMAR YADAV

BIPIN KUMAR YADAV is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >