पूर्व समाज कल्याण अधिकारी जयंती बेहरा के ठिकानों पर छापा, आय से अधिक संपत्ति में हो रही कार्रवाई

बालेश्वर के सुनहट में उनके रिश्तेदार व एक सहयोगी के घर तथा भद्रक में उनके पुराने कार्यालय में भी एक साथ छापेमारी की जा रही है.

आय से अधिक संपत्ति मामले में भद्रक जिले के पूर्व समाज कल्याण अधिकारी जयंती बेहेरा के विभिन्न ठिकानों पर गुरुवार की सुबह से विजिलेंस के अधिकारी छापामारी कर रहे हैं. भुवनेश्वर, बालेश्वर व भद्रक जिले में उनसे जुडे 11 स्थानों पर एक साथ छापा मारा जा रहा है. उक्त जानकारी विजिलेंस विभाग ने दी है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार भद्रक के फिरिंगिपाटना में श्रीमती बेहेरा के तीन मंजिला आवास, बालेश्वर के सिद्धेश्वरी कॉलोनी में तीन मंजिला व दो मंजिला घर, भुवनेश्वर के गौतमनगर में उनका फ्लैट, भुवनेश्वर के ओल्ड टाउन इलाके में उनके फ्लैट पर छापेमारी की जा रही है. इसके साथ-साथ जयंती भुवनेश्वर में वर्तमान कार्यरत होने के कारण उनके भुवनेश्वर कार्यालय में भी छापेमारी की जा रही है.

बालेश्वर के सुनहट में उनके रिश्तेदार व एक सहयोगी के घर तथा भद्रक में उनके पुराने कार्यालय में भी एक साथ छापेमारी की जा रही है. बालेश्वर के विजिलेंस कोर्ट के आदेश पर यह छापेमारी की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >