ओडिशा में खान विभाग का अफसर गिरफ्तार, करोड़ों की संपत्ति मिली

Odisha News: सतर्कता विभाग ने नायक के विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी की थी. इस दौरान उनके आय से काफी अधिक संपत्ति होने के बारे में पता चला.

Odisha News: ओडिशा के अनुगुल जिले के तालचेर में कार्यरत राज्य के खान विभाग के उपनिदेशक धरणीधर नायक को ओडिशा सतर्कता अधिकारियों ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में छापे के बाद करोड़ों की संपत्ति मिलने के बाद गिरफ्तार कर लिया है.

सतर्कता विभाग ने नायक के ठिकानों पर की छापेमारी

विजिलेंस विभाग द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार, सतर्कता विभाग ने नायक के विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी की थी. इस दौरान उनके आय से काफी अधिक संपत्ति होने के बारे में पता चला. इनमें दो बहु-मंजिला इमारतें, एक 3-बीएचके फ्लैट, जिसका मूल्य लगभग 1.30 करोड़ है.

  • अनुगुल जिले के तालचेर में कार्यरत थे राज्य के खान विभाग के उपनिदेशक धरणीधर नायक
  • सतर्कता विभाग ने नायक के विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी की थी, मिली करोड़ों की संपत्ति

छापेमारी में मिली ये संपत्तियां

भुवनेश्वर में 1800 वर्ग फुट का एक डुप्लेक्स, दो मार्किट काॅम्प्लेक्स जिनमें 19 दुकानें आदि का पता चला है. इसके साथ- साथ 11 भूखंड के अलावा 53 लाख से अधिक की जमा राशि, 53 लाख के घर के सामान तथा नौ लाख 85 हजार रुपये कैश उनसे मिला है.

संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए धरणीधर नायक

नायक इन संपत्ति व पैसे के बारे में एक संतोषजनक स्पष्टीकरण देने में विफल रहे. इसके बाद उनकी गिरफ्तारी हो गयी. उसे आज अदालत में पेश किया जायेगा.कटक विजिलेंस पुलिस ने नायक के खिलाफ एक मामला दर्ज किया और आज उसे अदालत में पेश करेगी.

Also Read

एच5एन1 स्ट्रेन मिला, पुरी के पिपिली में 11,700 मुर्गियों को मारा गया

सुभद्रा योजना के नाम पर भाजपा ने राज्य की आधी आबादी के साथ छल किया : दीपाली दास

Trending Video

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >