मुख्यमंत्री नवीन पटनायक कांटाबांजी से भी लड़ेंगे चुनाव, बीजद ने बढ़ाई कांग्रेस के सलूजा की मुश्किलें

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने विधानसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस उम्मीदवार संतोष सिंह सलूजा की मुश्किलें बढ़ा दीं हैं. बीजद नेता खुद कांटाबांजी से लड़ेंगे.

बीजू जनता दल (बीजद) के अध्यक्ष और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक गंजाम जिले में अपनी पारंपरिक हिंजिली सीट के साथ-साथ पश्चिमी ओडिशा के बलांगीर जिले की कांटाबांजी विधानसभा सीट से भी चुनाव लड़ेंगे.

बीजद ने विधानसभा चुनावों के लिए जारी की पांचवीं सूची

मुख्यमंत्री पटनायक ने बुधवार को आगामी विधानसभा चुनाव के लिए नौ उम्मीदवारों की पांचवीं सूची जारी करते हुए इस बारे में घोषणा की. नवीन पटनायक ने साल 2019 के विधानसभा चुनाव में भी दो सीटों पर चुनाव लड़ा था. उन्होंने पश्चिमी ओडिशा के बरगढ़ जिले की हिंजिली और बीजेपुर दोनों सीटों से जीत हासिल की थी. हालांकि, बाद में उन्होंने बीजेपुर से इस्तीफा दे दिया और हिंजिली सीट बरकरार रखी थी.

नवीन पटनायक ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, इसमें 6 महिला

पटनायक द्वारा जारी की गयी नौ उम्मीदवारों की सूची में छह महिलाएं और चार दलबदलू उम्मीदवार शामिल हैं. बीजद ने चार मौजूदा विधायकों का टिकट काट दिया है, जिसमें चित्रकोंडा से पूर्ण चंद्र बाका, कुचिंडा से किशोर चंद्र नाइक, अनुगूल से रजनीकांत सिंह और निमापाड़ा से समीर रंजन दाश शामिल हैं.

4 दलबदलू को बीजद ने बनाया अपना उम्मीदवार

ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक ने इस विधानसभा चुनाव में चार दलबदलुओं को बीजद का उम्मीदवार बनाया है, जिसमें देवगढ़ से अरुंधति देवी, निमापाड़ा से दिलीप कुमार नायक, कुचिंडा से राजेंद्र कुमार छत्रिया और चित्रकोंडा से लक्ष्मीप्रिया नायक शामिल हैं. बीजद की सूची में जिन महिला उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है उनमें लक्ष्मीप्रिया नायक (चित्रकोंडा), बरसा सिंह बरिहा (पदमपुर), अरुंधति देवी (देवगढ़), संजुक्ता सिंह (अनुगूल), सुलखंसा गीतांजलि देवी (सामाखेमुंडी) और डॉ इंदिरा नंदा (जयपुर) शामिल हैं.

रजनीकांत सिंह का टिकट कटा, पत्नी लड़ेगी चुनाव

बीजद ने अनुगूल विधायक रजनीकांत सिंह का टिकट काटते हुए उनकी पत्नी संजुक्ता सिंह को उसी सीट से उम्मीदवार बनाया है. पूर्व मंत्री और पूर्व विधायक रबी नंदा को भी टिकट नहीं मिला है. उनके स्थान पर उनकी पत्नी डॉ इंदिरा नंदा को कोरापुट जिले की जयपुर विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनाया है. पटनायक ने सनाखेमुंडी विधानसभा सीट पर पूर्व विधायक नंदिनी देवी की बेटी एस गीतांजलि देवी को टिकट दिया है.

147 में 126 सीट पर बीजद ने उतारे अपने उम्मीदवार

बीजद अध्यक्ष ने दो नेताओं की सीट भी बदली है. रेढ़ाखोल विधायक रोहित पुजारी को संबलपुर विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाया है, तो प्रसन्न आचार्य रेढ़ाखोल से चुनाव लड़ेंगे. बीजद ने अब तक ओडिशा की कुल 147 विधानसभा सीटों में से 126 सीट पर उम्मीदवार उतारे हैं.

कांग्रेस विधायक संतोष सिंह सलूजा की मुश्किलें बढ़ीं

बीजद मुखिया नवीन पटनायक के इस बार हिंजिली के साथ-साथ कांटाबांजी से चुनाव लड़ने का निर्णय लेने से कांग्रेस के विधायक संतोष सिंह सलूजा और भाजपा के प्रत्याशी लक्ष्मण बाग की मुश्किलें बढ़ गयीं हैं. वर्ष 2019 के चुनाव के परिणामों पर नजर डालें, तो कांग्रेस प्रत्याशी संतोष सिंह सलूजा ने यहां भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मण बाग को केवल 118 मतों से पराजित किया था.

संतोष सिंह सलूजा को मिले थे इतने वोट

संतोष सिंह सलूजा को पिछले चुनाव में 64 हजार 246 मत मिले थे, जबकि भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मण बाग को 64 हजार 118 वोट मिले थे. कांटे की टक्कर में कांग्रेस ने यह सीट हथिया ली थी. बीजद प्रत्याशी अजय दास को 54 हजार 527 वोट हासिल हुए थे.

Also Read : बीजद ने बनाई घोषणा पत्र समिति, ‘नया ओडिशा, सशक्त ओडिशा’ के लिए नवीन पटनायक ने जनता से मांगी सलाह

Also Read : बीजद के प्रदेश सचिव अजय नायक भाजपा में हुए शामिल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >