Sundargarh News : बकरी व्यापारी से लाखों की लूट में पांच आरोपी गिरफ्तार

दो आरोपियों को पहले ही पुलिस गिरफ्तार कर चुकी थी

Sundargarh News : तलसरा थाना क्षेत्र के बाघियाबेरना में बकरी व्यापारी से 17 अप्रैल को हुई लूट के मामले में पुलिस पहले ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर चुकी थी. बुधवार को उक्त घटना में शामिल पांच और आरोपियों को गिरफ्तार किया. उनके पास से 10,000 रुपये नकद, तीन बंदूक, एक मैगजीन, तीन गोलियां, दो बाइक और चार मोबाइल फोन जब्त किये गये. जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया उनमें राजगांगपुर थाना बगीचापाड़ा का अमित तिवारी, धारुवाडीही थाना बिरबिरा का विकास जयपुरिया और प्रकाश जयपुरिया, कुकुमुरा गांव का अक्षय बेसन और लकबहाल गांव का आकाश कांडी शामिल है. विदित हो कि 17 अप्रैल को राजगांगपुर इलाके के चार बकरी व्यापारी बकरियां खरीदने के लिए कार से बनडेगा पुलिस स्टेशन अंचल में जा रहे थे, तभी बाघियाबेरना के पास बंदूक की नोक पर उनसे 2.71 लाख रुपये लूट लिये गये थे और उनके साथ मारपीट की गयी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SUNIL KUMAR JSR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >