Rourkela News : मानव-हाथी संघर्ष को कम करने के उपायों पर हुआ मंथन

जिला स्तरीय समिति की बैठक में विभिन्न विभागों के बीच समन्वय स्थापित करने पर दिया जोर

-जिला स्तरीय समिति की बैठक में विभिन्न विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर पर दिया जोर Rourkela News : सुंदरगढ़ जिला सद्भावना भवन में जिलाधीश मनोज सत्यवान महाजन की अध्यक्षता में मंगलवार को संपन्न जिला स्तरीय समिति की बैठक में मानव व हाथी के संघर्ष के समाधान पर चर्चा हुई. बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, कार्यपालक अधिकारी, डीएफओ, राउरकेला व बणई व अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे. बैठक में सुंदरगढ़ जिले में मानव-हाथी संघर्ष के कारणों व संघर्ष को कम करने के उपायों पर चर्चा की गयी. साथ ही विभिन्न विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर मानव-हाथी संघर्ष को कम करने के लिए जिला स्तरीय दृष्टिकोण अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया गया. बैठक में शिकारियों व वन्यजीव अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने, संयुक्त गश्ती, हाथी अंडरपास/ओवरपास का निर्माण व रखरखाव, साइनबोर्ड व स्पीड ब्रेकर लगाने, रात्रिकालीन निर्माण पर रोक लगाने आदि पर चर्चा की गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SUNIL KUMAR JSR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >