Rourkela News: वॉलीबॉल में रोलिंग मिल अग्निशमन स्टेशन की टीम बनी चैंपियन

Rourkela News: आरएसपी में अग्निशमन सेवा सप्ताह के उपलक्ष्य में कई प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ. इसमें कर्मचारियों ने हिस्सा लिया.

Rourkela News: राउरकेला इस्पात संयंत्र (आरएसपी) के अग्निशमन सेवा विभाग की ओर से अग्निशमन सेवा सप्ताह के उपलक्ष्य में अग्नि सुरक्षा जागरुकता को बढ़ावा देने तथा कर्मचारियों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों की शृंखला आयोजित की गयी.

आठ टीमों ने तीन दिवसीय प्रतियोगिता में लिया हिस्सा

इसी क्रम में तीन दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें अग्निशमन सेवा विभाग की विभिन्न इकाइयों का प्रतिनिधित्व करने वाली कुल आठ टीमों ने भाग लिया. इनमें प्रिवेंशन सेक्शन, सेंट्रल फायर स्टेशन, मॉडर्नाइजेशन फायर स्टेशन, कोल केमिकल, फायर स्टेशन, रोलिंग फायर स्टेशन, एग्जीक्यूटिव ग्रुप, ऑफिस ट्रेनिंग ग्रुप एवं मेंटेनेंस ग्रुप शामिल थे. समापन समारोह में मुख्य महाप्रबंधक (मैकेनिकल) डीके पालो तथा मुख्य महाप्रबंधक (अनुरक्षण) एसएस रॉयचौधरी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे. फाइनल मुकाबले में रोलिंग मिल अग्निशमन स्टेशन टीम विजेता रही, जबकि केंद्रीय अग्निशमन स्टेशन टीम उपविजेता बनी. दोनों अवसरों पर उप प्रबंधक (अग्निशमन सेवा) शबाज ठाकोर ने स्वागत भाषण दिया तथा उप महाप्रबंधक (अग्निशमन सेवा) एमआइ सोनकुसरे ने धन्यवाद ज्ञापन किया. कार्यक्रम का समन्वयन सहायक प्रबंधक (अग्निशमन सेवा) सुदीप रेड्डी एवं लीडिंग फायर ऑपरेटर डी डी जेना द्वारा किया गया.

तैराकी में 25 कर्मचारियों ने दिखाया कौशल

इससे पहले छह अप्रैल को राउरकेला क्लब में अग्निशमन सेवा विभाग के कर्मचारियों के लिए एक तैराकी प्रतियोगिता आयोजित की गयी. इसमें 25 से अधिक कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने भाग लिया. प्रतियोगिता का आयोजन 40 वर्ष से अंदर, 40 वर्ष से ऊपर तथा पूर्व कर्मचारी की तीन श्रेणियों में किया गया. इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक (ट्रैफिक) कौशिक सुन्यानी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे. कार्यक्रम का समन्वयन सहायक प्रबंधक (अग्निशमन सेवा) सुदीप रेड्डी द्वारा किया गया. इसी कड़ी में नौ अप्रैल को गोपबंधु सभागार में एक ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें संयंत्र के विभिन्न विभागों के 160 से अधिक कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने भाग लिया. कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन-एलएंडडी) पीके साहू ने की. प्रतियोगिता का समन्वयन भी सहायक प्रबंधक (अग्निशमन सेवा) सुदीप रेड्डी, द्वारा किया गया. उल्लेखनीय है कि हीरालाल महापात्र तथा पीएस ठाकरे सभी कार्यक्रमों में उपस्थित रहे और प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए अग्निशमन सेवा सप्ताह समारोहों का समन्वय किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >