भुवनेश्वर नगर निगम का बड़ा कदम, मच्छरों को रोकने के लिए ड्रोन का होगा इस्तेमाल

पिछले वर्ष भी बीएमसी ने इसी तरह से छिड़काव किया था. बीएमसी साप्ताहिक ड्राई डे सहित 15 अगस्त से निर्देशावली का उल्लंघन करने वालों से जुर्माना भी वसूलेगी.

पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी भुवनेश्वर शहर में मच्छरों को मारने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया जायेगा. मच्छरों की वंशवृद्धि रोकने के लिए भुवनेश्वर महानगर निगम ड्रोन का इस्तेमाल करेगा. भुवनेश्वर की मेयर सुलोचना दास ने पत्रकारों से बातचीत में यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि राजधानी में डेंगू मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी को ध्यान में रखते हुए मच्छरों के उत्पति के स्थान पर ड्रोन के जरिए रसायनिक पदार्थों का छिड़काव किया जायेगा. विशेष रूप से जहां पहुंचा नहीं जा सकता, ऐसे जल स्रोतों पर रसायनिक छिड़काव ड्रोन के जरिये किया जायेगा. उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष भी बीएमसी ने इसी तरह से छिड़काव किया था.

विशेष रूप से जहां पहुंचा नहीं जा सकता, ऐसे जल स्रोतों पर रसायनिक छिड़काव ड्रोन के जरिये किया जायेगा. उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष भी बीएमसी ने इसी तरह से छिड़काव किया था. बीएमसी साप्ताहिक ड्राई डे सहित 15 अगस्त से निर्देशावली का उल्लंघन करने वालों से जुर्माना भी वसूलेगी.

नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि जिनके घरों या घरों के आसपास मच्छरों का लार्वा पैदा होता है उन लोगों से जमकर जुर्माना वसूली जाएगी. इसके अलावा व्यवसायिक प्रतिष्ठानों या कार्यालयों के आस पास गंदगी फैलाने पर संबंधित संस्थान से 5,000 रुपये तक का जुर्माना वसुलेगी. बीएमसी ने इस दिशा में सहयोग करने की अपील की है. इस संबंध में मेयर सुलोचना दास का कहना है कि मच्छर की वजह से कई बीमारियां फैलती है.

हमने योजना बनायी है कि मच्छारों के प्रजनन की पहचान के लिए हम कोलकाता नगर निगम के पैटर्न को फॉलो करेंगे. एक जब इसकी पहचान हो गयी तो ड्रोन के माध्यम से रसायनों का छिड़काव करेंगे. फिलहाल उन्होंने कहा है कि फॉगिंग गतिविधि को तेज करने का प्रयास जारी है. जरूरत पड़ी तो हम टीम में भी बढ़ोतरी करेंगे. इसके अलावा उन्होंने कहा है कि हम मच्छर-प्रवण क्षेत्रों में घास काटने पर भी जोर दे रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sameer oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >