Jharsuguda News: महिलाओं को स्वास्थ्य, पोषण और स्वच्छता के बारे में किया जागरूक

Jharsuguda News: झारसुगुड़ा में नारी शक्ति वंदना और सुभद्रा शक्ति महिला सशक्तीकरण को लेकर जागरुकता रैली निकली गयी.

Jharsuguda News: झारसुगुड़ा जिला प्रशासन और मिशन शक्ति के समर्थन से स्थानीय अंचल में ‘नारी शक्ति वंदना’ और ‘सुभद्रा शक्ति महिला सशक्तीकरण कार्यक्रम’ शुक्रवार को आयोजित किया गया. इसमें जिले के अलग-अलग हिस्सों से 1500 से ज्यादा महिलाओं और स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) की सदस्यों ने हिस्सा लिया. सुबह 9:00 बजे बेहरामाल चौक से जागरुकता रैली निकाली गयी. यह शहर का चक्कर लगाते हुए एमसीएल ऑडिटोरियम पहुंची. रैली में तख्तियां लिए महिलाओं ने समाज में स्वास्थ्य जागरुकता का संदेश दिया. बाद में ऑडिटोरियम परिसर में एक जागरुकता बैठक और सेमिनार हुआ.

कल्याण योजनाओं के बारे में महिलाओं को जागरूक करना था उद्देश्य

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विश्वरंजन नायक ने स्वागत भाषण दिया. उन्होंने महिलाओं की जीवनशैली में स्वास्थ्य, पोषण और स्वच्छता की भूमिका और इसका उनके परिवार पर क्या असर पड़ता है, इसके बारे में जानकारी दी. उन्होंने कहा कि ‘नारी शक्ति वंदना’ का मुख्य मकसद महिलाओं को उनके लिए चलायी जा रही अलग-अलग कल्याण योजनाओं के बारे में जागरूक करना है. खासतौर पर एक पूरा रोडमैप तैयार किया गया है, ताकि राज्य और केंद्र सरकारों द्वारा गर्भ से लेकर आखिरी दिनों तक तैयार किये गये सुरक्षा चक्र का लाभ महिलाओं तक पहुंचे. उन्होंने कहा कि कैंपेन का मुख्य मकसद सामाजिक सुरक्षा के साथ स्वास्थ्य और अर्थव्यवस्था के मामले में महिलाओं को मजबूत बनाना है. कार्यक्रम में जिला परिषद के अतिरिक्त कार्यकारी अधिकारी सूर्यांशु रूट सम्मानित अतिथि थे. ओरमास के डिप्टी सीइओ युवराज साहू ने धन्यवाद ज्ञापन किया. बीएलएफ प्रेसिडेंट वीणापानी मगर, बीएलएफ एग्जीक्यूटिव कमेटी मेंबर सुवर्णा पटेल, किरमिरा सरपंच संतोषिनी पटेल और मरकुटा की सामाजिक कार्यकर्ता विलासिनी साहू ने अपने विचार व्यक्त किये. जिला सूचना एवं जन संपर्क अधिकारी कृष्णकेशी बलियारसिंह ने कार्यक्रम का संचालन किया.

अच्छे स्वास्थ्य और स्वच्छता से बढ़ता है महिलाओं का आत्मविश्वास

सेमिनार में महिलाओं के दैनिक जीवन में स्वास्थ्य, सही पोषण और स्वच्छता पर फोकस किया गया. विशेषज्ञों ने बताया कि कि कैसे सफाई और अच्छे स्वास्थ्य से एक महिला का आत्मविश्वास बढ़ाता है और उसके परिवार की वित्तीय स्थिति मजबूत होती है. इस मौके पर महिला सेल्फ-हेल्प ग्रुप की सदस्यों ने स्वास्थ्य देखभाल को जीवनशैली के तौर पर अपनाने की शपथ ली. कार्यक्रम में ‘सुभद्रा शक्ति महिला सशक्तीकरण’ अभियान के जरिये राज्य और केंद्र सरकार की अलग-अलग योजनाओं पर एक विस्तृत प्रस्तुति (पीपीटी) दी गयी. ओडिशा लाइवलीहुड मिशन की डीपीएम डॉ पुष्पाश्री नायक ने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के जरिए अलग-अलग सरकारी स्कीमों और गर्भ से लेकर जन्म तक और आखिरी दिनों में महिलाओं के लिए हेल्दी खान-पान की जरूरत के बारे में बताया. गर्भवती महिलाओं की देखभाल से लेकर लड़की की पढ़ाई, शादी और बुढ़ापे में समाज में सम्मान तक हर स्टेज के लिए बनी स्कीमों के बारे में एसएचजी सदस्यों को बताया गया. पारंपरिक प्रतियोगिता की विजेता तीन महिलाओं को पुरस्कार दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >