Sundargarh News: बेटे को वाणिज्य कर विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर महिला से ठग लिये 14.45 रुपये

Sundargarh News: फर्जी फेसबुक एकाउंट खोलकर सुंदरगढ़ की महिला से 14.45 लाख रुपये की ठगी के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है.

Sundargarh News: सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 15 लाख की ठगी करनेवाले शातिर को सुंदरगढ़ की भष्मा पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी की पहचान सरोज नंदा के रूप में हुई है. वह मूल रूप से बलांगीर जिले का निवासी है. सुंदरगढ़ के एसडीपीओ निर्मल कुमार महापात्र ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. बताया कि पुलिस ने आरोपी के पास से एक कार, बैंक पासबुक, चेक बुक और एक मोबाइल फोन जब्त किया है.

महिला से दो बार में कुल 14.45 लाख रुपये ऑनलाइन और नकद लिया था

जानकारी के मुताबिक, बलांगीर निवासी सरोज नंदा ने रितेश त्रिपाठी के नाम से एक फर्जी फेसबुक प्रोफाइल बनाया था और उसी के जरिए वह ठगी का धंधा चला रहा था. नवंबर, 2025 में वह फेसबुक के माध्यम से रंजीता कालो नामक एक महिला के संपर्क में आया. जैसे-जैसे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी, सरोज ने कथित तौर पर रंजीता के बेटे को वाणिज्यिक कर विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देना शुरू किया. इसके एवज में उसने 15 लाख की मांग की. सरोज पर भरोसा कर रंजीता ने दो किस्तों में 12.45 लाख और दो लाख (कुल 14.45 लाख) का भुगतान फोन-पे और नकद के माध्यम से किया. हालांकि, सरोज ने न तो नौकरी दिलायी और न ही पैसे लौटाये. जब रंजीता ने अपने पैसे मांगे, तो कथित तौर पर सरोज ने फोन पर उसके साथ गाली-गलौज की और उसे जान से मारने की धमकियां दीं. इसके बाद, रंजीता ने भष्मा थाना में शिकायत दर्ज करायी. शिकायत पर कार्रवाई करते हुए, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट चालान किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

आठ मोबाइल का करता था इस्तेमाल, बदलता रहता था लोकेशन

35 वर्षीय सरोज बेहद शातिर तरीके से अपने शिकार की तलाश करने के बाद उसे झांसे में लेता था. अगस्त 2025 में रंजीता कालो की शिकायत मिलने के बाद से पुलिस इसकी तलाश कर रही थी. लेकिन वह हमेशा लोकेशन बदलता रहता था. इतना ही नहीं वह करीब आठ मोबाइल फोन और एक टैब का इस्तेमाल करता था. इसके अलग-अलग बैंक खातों में लाखों रुपये जमा थे, जिसे पुलिस ने अब फ्रीज करवा दिया है.

उम्रदराज महिलाओं को बनाता था निशाना

सरोज उन महिलाओं को निशाना बनाता था, जो उम्रदराज हैं और जिनके बच्चे बेरोजगार हैं. उन्हें अलग-अलग तरीके से वह झांसे में लेता था. जब भरोसा बन जाता, उसके बाद वह ठगी करना शुरू करता था. कितने लोगों को उसने अपना शिकार बनाया है, उसकी तफ्तीश अभी पुलिस कर रही है. अब तक जांच में पता चला है कि वह बरगढ़ और बलांगीर जैसे जिलों में सक्रिय था. उसके रिकॉर्ड को खंगाला जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >