Rourkela News: बीजू बाबू ने ओडिशा को उद्योग और शिक्षा के क्षेत्र में बनाया खुशहाल : शारदा नायक

Rourkela News: ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री बीजू पटनायक की 29वीं पुण्यतिथि पर राउरकेला समेत पूरे राज्य में कई कार्यक्रम आयोजित हुए.

Rourkela News: ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री व स्वतंत्रता सेनानी बीजू पटनायक की 29वीं पुण्यतिथि पर शहर में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. सुबह आठ बजे छेंड स्थित कलिंग विहार चौक में बीजू बाबू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया. राउरकेला विधायक शारदा प्रसाद नायक, बीजद नेता बीरेन सेनापति, प्रवक्ता जयंत मिश्र सहित अन्य कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल हुए. मौके पर एक विचारगोष्ठी का भी आयोजन किया गया, जिसमें आधुनिक ओडिशा के निर्माण में बीजू बाबू के योगदान को याद किया गया. विधायक समेत बीजद नेताओं ने बीजू बाबू की जीवनी पर प्रकाश डाला. इसी तरह मुख्य मार्ग में बीजद कार्यकर्ताओं ने शरबत वितरण किया. राउरकेला सरकारी अस्पताल में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया.

ओडिशा की राजनीति और इतिहास में अमर हैं बीजू बाबू

‘बीजू बाबू का देश के प्रति प्रेम और ओडिशा के विकास में योगदान’ शीर्षक विचार गोष्ठी में विधायक शारदा प्रसाद नायक ने कहा कि बीजू बाबू सिर्फ एक स्वतंत्रता सेनानी ही नहीं थे, उन्होंने एक कुशल पायलट के तौर पर भी देश-विदेश में नाम कमाया. उन्होंने ओडिशा और राष्ट्रीय राजनीति में कई हलचल पैदा की. ओडिशा को उद्योग और शिक्षा के क्षेत्र में खुशहाल बनाया. ओटीएम, नेशनल हाइवे, सुनाबेड़ा एमआइजी फैक्ट्री, बरगढ़ सीमेंट फैक्ट्री, आरइसी, बुर्ला इंजीनियरिंग कॉलेज, बुर्ला, ब्रह्मपुर मेडिकल कॉलेज, एग्रीकल्चरल और इंडस्ट्रियल यूनिवर्सिटी, सैनिक स्कूल उनकी ही देन हैं. 1960 से लेकर आज तक ओडिशा की राजनीति और इतिहास में बीजू बाबू के योगदान को मिटाना आसान नहीं है.

कुछ लोग बीजू बाबू की विरासत के नाम पर लोगों को कर रहे गुमराह

विधायक शारदा नायक ने कहा कि कुछ मतलबी लोग बीजू बाबू की विरासत के नाम पर गलत जानकारी देकर ओडिशा के लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन वे कामयाब नहीं होंगे. प्रद्युम्न त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा सांसद ने बीजू बाबू पर झूठा आरोप लगाया और ओड़िया लोगों को दुख पहुंचाया है. उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी महिलाओं और युवाओं को प्राथमिकता देती है और अगर हम खुद अनुशासन में रहकर काम करें, तो पार्टी और मजबूत हो सकती है. मौके पर अभय दास, सुदाम दाश, बीरेन सेनापति, जयंत कुमार मिश्रा, सुरेंद्र जेना, सुरेंद्र राउत, रश्मिबाला मिश्रा, ज्योत्सना नायक, जयश्री पाणीग्राही ने बीजू बाबू के जीवनी पर रोशनी डाली.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >